हुसैनाबाद के सैदाबाद में नव निर्मित भवन से लावारिस बच्चा बरामद, जांच मे जुटी पुलिस

हुसैनाबाद के सैदाबाद में नव निर्मित भवन से लावारिस बच्चा बरामद, जांच मे जुटी पुलिस

हुसैनाबाद के सैदाबाद में नव निर्मित भवन से लावारिस बच्चा बरामद जांच मे जुटी पुलिस

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सैदाबाद में एक नव निर्मित भवन से लावारिस हालत में एक बच्चा बरामद किया गया है. बच्चा करीब डेढ़ वर्ष का बताया जाता हैं, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि बच्चा पहले एक महिला के साथ नव निर्मित घर मे देखा गया था. स्थानीय महिलाओं ने जब उस महिला से पूछताछ की तो उसने बच्चे को अपना बताया. कुछ घंटे बाद बगल के घर वालों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी. इसके बाद दो-तीन महिलाएं दोबारा नव निर्मित भवन में पहुंचीं तो बच्चा वहां अकेला रोता मिला, जबकि महिला मौके से गायब थी. स्थानीय महिलाओं ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को पानी और बिस्कुट खिलाया तथा कुछ लोगो ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने साथ थाने ले गई. फिलहाल पुलिस बच्चे के परिजनों की पहचान कराने और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा DC दिनेश यादव,  SP अमन कुमार ने पलामू प्रमंडलीय आयुक्त से की मुलाकात

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना, अस्पताल पहुंची घायल युवती पर कैमिकल अटैक

क्राइम

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना, अस्पताल पहुंची घायल युवती पर कैमिकल अटैक

चिराग पासवान को CM बनाने की मांग वाले पोस्टर हटाए गए,  जानें क्या है पूरा मामला

बिहार

चिराग पासवान को CM बनाने की मांग वाले पोस्टर हटाए गए,  जानें क्या है पूरा मामला

सांसद पप्पू यादव ने  केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-

बिहार

सांसद पप्पू यादव ने  केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'सीमांचल को यूनियन टेरिटरी...'

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना