Wednesday, May 21 2025 | Time 01:01 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


बुंडू की बेटियों ने किया कमाल: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की तीन छात्राएं करेंगी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व

बुंडू की बेटियों ने किया कमाल: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की तीन छात्राएं करेंगी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व
अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: बुंडू की बेटियां अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाने को तैयार हैं. पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू की तीन होनहार छात्राएं—रीना कुमारी (कक्षा 10), सुनीता कुमारी (कक्षा 9) और निर्मला कुमारी (कक्षा 9)—68वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा भारत सरकार के तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है.

 

खेलगांव में जीता स्वर्ण पदक

गौरतलब है कि इन तीनों छात्राओं ने हाल ही में रांची के खेलगांव में आयोजित ‘खेलो झारखंड खेलो’ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और राष्ट्रीय मंच पर खेलने का अवसर प्राप्त किया.

 

राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी झारखंड की बेटियां

इनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय की वार्डन श्रीमती भूमिका कुमारी और शारीरिक शिक्षिका सुनीता महतो ने हर्ष जताते हुए कहा, “इन बेटियों की यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बुंडू और पंचपरगना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. हमें विश्वास है कि ये आने वाले समय में झारखंड और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगी.”

 

तीनों छात्राएं वर्तमान में नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं और प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा ले रही हैं. बेटियां अब सिर्फ घर नहीं, मैदान में भी इतिहास रच रही हैं.

 

अधिक खबरें
राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड का समापन, रांची बना ओवरऑल चैंपियन
मई 20, 2025 | 20 May 2025 | 7:54 PM

रांची के खेलगांव स्थित भगवान बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आज राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया. राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा पहली बार राज्य में योग प्रतिभा को मंच देने और योग के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुल 324 प्रतिभागियों और 62 प्रशिक्षकों ने भाग लिया और अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया. राज्यस्तरीय योग ओलिंपियाड में रांची की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी. रांची को 1883.5 अंक मिले, देवघर 1165.5 अंकों के साथ फर्स्ट रनरअप रहा जबकि पश्चिम सिंहभूम 904 अंकों के साथ सेकंड रनरअप बना.

BBMKU में स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का राज्यपाल ने किया अनावरण, पढिए पूरा सम्बोधन
मई 20, 2025 | 20 May 2025 | 7:05 PM

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा के अनावरण समारोह के अवसर पर राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार के सम्बोधन के मुख्य बिन्दु:-

सिविल सेवा परीक्षा को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र ने की बैठक, पदाधिकारियों को किया गया ब्रीफ
मई 20, 2025 | 20 May 2025 | 6:36 PM

प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रा0) परीक्षा, 2025 की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में बैठक की गई. बैठक में निर्धारित तिथि पर होने वाले परीक्षा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. ब्रीफिंग के दौरान आयुक्त के सचिव आलोक कुमार द्वारा सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को उनके दिए गए कार्यों से अवगत कराया.

पतरातु सड़क निर्माण का भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास
मई 20, 2025 | 20 May 2025 | 6:21 PM

पतरातू में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने डी एम एफ टी फंड से दो सड़कों का किया शिलान्यास. जिसमें सांकुल बस्ती वार्ड नंबर9

अवैध नियुक्ति मामले में तत्कालीन कनीय अभियंता आलोक कुमार घोष साक्ष्य के अभाव में बरी
मई 20, 2025 | 20 May 2025 | 6:16 PM

अवैध नियुक्ति मामले में तत्कालीन कनीय अभियंता आलोक कुमार घोष साक्ष्य के अभाव में बरी हुए. एसीबी की विशेष कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में आलोक कुमार घोष को बरी किया. एसीबी ने 13 गवाह पेश किया था, लेकिन आरोपी पर लगे आरोप को सिद्ध नहीं कर पाया. 1975- 1996 तक बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था. 1975- 1996 तक तृतीय और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति में आलोक कुमार घोष भी शामिल थे. मामले में 6 मार्च 2018 को आरोपी के खिलाफ आरोप गठित किया था.