Friday, Jun 6 2025 | Time 22:21 Hrs(IST)
  • चंदवा प्रखंड सभागार लातेहार एसडीओ ने विस्थापित ग्रामीणों एवं हिंडालको प्रबंधन के अधिकारियों के साथ की बैठक
  • चंदवा प्रखंड सभागार लातेहार एसडीओ ने विस्थापित ग्रामीणों एवं हिंडालको प्रबंधन के अधिकारियों के साथ की बैठक
  • गांडेय में आयोजित रुद्ध महायज्ञ में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,श्रद्धालुओं को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन
  • गांडेय में आयोजित रुद्ध महायज्ञ में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,श्रद्धालुओं को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन
  • भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाएं: सीओ
  • भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाएं: सीओ
  • लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जोरों पर, अधिकारी हैं मौन
  • लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जोरों पर, अधिकारी हैं मौन
  • अंजुमन मुस्लिम नोवामुंडी का चुनाव सम्पन्न, फिरोज खान चौथी बार बने सदर
  • पुलिस और बाल कल्याण समिति ने रुकवाया नाबालिग का विवाह
  • पुलिस और बाल कल्याण समिति ने रुकवाया नाबालिग का विवाह
  • पुराने विवाद में दुकानदार पर चाकू से हमला, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस
  • रांची की सड़कों और चौराहो के सुंदरीकरण की पहल, प्रधान सचिव ने डीपीआर को जल्द तकनीकी स्वीकृति देने का दिया निर्देश
  • रांची की सड़कों और चौराहो के सुंदरीकरण की पहल, प्रधान सचिव ने डीपीआर को जल्द तकनीकी स्वीकृति देने का दिया निर्देश
  • रांची के अशोक नगर में आत्महत्या का मामला, पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी
झारखंड


"टेंडर" के खेल में फंसी कंबल खरीद, निगम को नहीं गरीबों की परवाह

ठंड बढ़ने के साथ ही गरीब, असहाय और लाचार लोग बुरी तरह से ठिठुर रहे

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत


हजारीबाग/डेस्क: हजारीबाग शहर में ठंड बढ़ने के साथ ही गरीब, असहाय और लाचार लोग बुरी तरह से ठिठुर रहे हैं. निवर्तमान वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद ने आरोप लगाया है कि नगर निगम की लापरवाही और टेंडर प्रक्रिया की उलझन के कारण जरूरतमंदों को कंबल बांटने का काम रुक गया है. शहर में सर्द हवा और ठिठुरती ठंड के कारण गरीबों की परेशानी बढ़ गई है. हर साल नगर निगम गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल बांटता था, लेकिन इस बार न तो कंबल खरीद का बजट तय हुआ और न ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी हुई. अनिल प्रसाद ने कहा, जब तक टेंडर फाइनल होंगे, तब तक ठंड निकल जाएगी. सर्दी आने से पहले जरूरतमंदों को कंबल और अलाव जैसी व्यवस्थाएं कराने का काम नगर निगम का है. लेकिन इस बार निगम ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है. 

 

उन्होंने यह भी कहा कि हर साल पार्षदों को उनके वार्डों में कंबल वितरण के लिए नगर निगम ही कंबल मुहैया कराता था. लेकिन इस बार कंबल खरीद की प्रक्रिया फाइलों में उलझी हुई है, और इससे गरीबों की हालत और भी बदतर हो गई है.हजारीबाग के निवर्तमान पार्षद ने बताया कि नगर निगम की जिम्मेदारी बनती है कि वह ठंड से परेशान लोगों के लिए कंबल और अलाव जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे. उन्होंने कहा, शहर में लोग ठंड से परेशान हैं. लाचार और असहाय लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं. नगर निगम की यह जिम्मेदारी है कि वह जल्द से जल्द इन लोगों के लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था करे. 

 

अनिल प्रसाद और अन्य पार्षदों ने नगर निगम से मांग की है कि वह ठंड के मौसम में तुरंत कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू करे. उन्होंने कहा कि निगम को टेंडर प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने चाहिए. इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए शहर के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी नगर निगम से अपील की है कि वह ठंड के मौसम में गरीबों की परवाह करे और जल्द से जल्द कंबल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करे. उन्होंने कहा, निगम की लापरवाही के कारण गरीब लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है. यह बेहद शर्मनाक है. नगर निगम को तत्काल इस समस्या का समाधान करना चाहिए. हजारीबाग में ठंड का प्रकोप जारी है और जरूरतमंद लोग कंबल के बिना ठिठुर रहे हैं. नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया में देरी और लापरवाही के कारण गरीबों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

 

निवर्तमान वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद और अन्य पार्षदों ने निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि गरीबों को ठंड से राहत मिल सके. इस समस्या का समाधान शीघ्र ही होना चाहिए ताकि गरीब और असहाय लोगों को इस ठंड के मौसम में जरूरी सहायता मिल सके.

अधिक खबरें
गांडेय में आयोजित रुद्ध महायज्ञ में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,श्रद्धालुओं को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 10:09 PM

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार की रात लगभग 8 बजे गांडेय के पुराना बाजार स्थित नव-निर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 5 दिवसीय रुद्ध महायज्ञ में पहुंचीं.

भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाएं: सीओ
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:58 PM

बकरीद पर्व को लेकर जगन्नाथपुर प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला. बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा के नेतृत्व मे पुलिस निरीक्षक वासुदेव मुंडा जगन्नाथपुर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, जेटेया प्रभारी बाॅस मुंटु व पुलिस बल के जवानो ने फ्लैग मार्च निकाला. यह फ्लैग मार्च जगन्नाथपुर थाने से रहिमाबाद, मौलानानगर से उरावसाई होते हुए जगन्नाथपुर बाजार पहुची पुन: जगन्नाथपुर मुख्य बाजार से मस्जिद रोड़, शिव मंदिर नायक टोला होते हुए मुख्य चौक पहुंचा.

लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जोरों पर, अधिकारी हैं मौन
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:51 PM

घाघरा थाना क्षेत्र के चुन्दरी पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम महुगांव में अवैध पत्थर उत्खनन का मामला प्रकाश में आया है. ना लीज, ना परमिशन अवैध तरीके से पेड़ पौधों को काटकर बेचा गया व लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जारी है. जिससे राज्य सरकार को रोजाना लाखों रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है.

अंजुमन मुस्लिम नोवामुंडी का चुनाव सम्पन्न, फिरोज खान चौथी बार बने सदर
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:42 PM

अंजुमन मुस्लिम नोवामुंडी के चुनाव में फिरोज खान चौथी बार सदर बने. परवेज आलम को हरा कर फिरोज खान को 530 वोट मिला और परवेज़ अलम को 400 वोट मिला, कुतुबुद्दीन खान उर्फ बबलू खान तीसरी बार सेक्रेटरी बने. मो यूसुफ़ को हरा कर, कुतुबुद्दीन खान को भी 530 वोट मिला और मो यूसुफ़ को 400 वोट मिला. मोo सबरुल्लाह अब्दुल अमीन नायब सदर बने , मोo यासीन, मोo शमशाद, नायब सेक्रेटरी बन, तनवीर अख्तर बने केशियर, अब्दुल रकीब बने नायब केशियर.

पुलिस और बाल कल्याण समिति ने रुकवाया नाबालिग का विवाह
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:34 PM

सिमडेगा के गरजा पंचायत में एक नाबालिग बच्ची की शादी की गुप्त सूचना मिलने के बाद छोटानागपुर कल्याण निकेतन, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुहिम चलाकर नाबालिक का विवाह को रोका और बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया.