Friday, Jun 6 2025 | Time 22:21 Hrs(IST)
  • चंदवा प्रखंड सभागार लातेहार एसडीओ ने विस्थापित ग्रामीणों एवं हिंडालको प्रबंधन के अधिकारियों के साथ की बैठक
  • चंदवा प्रखंड सभागार लातेहार एसडीओ ने विस्थापित ग्रामीणों एवं हिंडालको प्रबंधन के अधिकारियों के साथ की बैठक
  • गांडेय में आयोजित रुद्ध महायज्ञ में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,श्रद्धालुओं को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन
  • गांडेय में आयोजित रुद्ध महायज्ञ में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,श्रद्धालुओं को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन
  • भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाएं: सीओ
  • भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाएं: सीओ
  • लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जोरों पर, अधिकारी हैं मौन
  • लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जोरों पर, अधिकारी हैं मौन
  • अंजुमन मुस्लिम नोवामुंडी का चुनाव सम्पन्न, फिरोज खान चौथी बार बने सदर
  • पुलिस और बाल कल्याण समिति ने रुकवाया नाबालिग का विवाह
  • पुलिस और बाल कल्याण समिति ने रुकवाया नाबालिग का विवाह
  • पुराने विवाद में दुकानदार पर चाकू से हमला, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस
  • रांची की सड़कों और चौराहो के सुंदरीकरण की पहल, प्रधान सचिव ने डीपीआर को जल्द तकनीकी स्वीकृति देने का दिया निर्देश
  • रांची की सड़कों और चौराहो के सुंदरीकरण की पहल, प्रधान सचिव ने डीपीआर को जल्द तकनीकी स्वीकृति देने का दिया निर्देश
  • रांची के अशोक नगर में आत्महत्या का मामला, पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी
झारखंड


पर्यावरण दिवस से स्वतंत्रता दिवस (5 जून से 15 अगस्त) तक एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलाएगी भाजपा: बालमुकुंद सहाय

पर्यावरण दिवस से स्वतंत्रता दिवस (5 जून से 15 अगस्त) तक एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलाएगी भाजपा: बालमुकुंद सहाय

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने बताया कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए संकल्पित हैं. बालमुकुंद सहाय ने बताया कि पर्यावरण दिवस 5 जून से यह कार्यक्रम प्रारंभ होकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलाया जाएगा. बताया कि प्रदेश के सभी 29 हजार बूथों के प्रत्येक गांव, टोले मुहल्ले में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे. 

 

बालमुकुंद सहाय ने कहा कि जैसे जन्मदात्री मां बच्चे को जन्म देती है ,पालन पोषण करती है वैसे ही धरती मां भी हम सभी का पालन पोषण करती है. धरती को हरा भरा बनाना, उसे बंजर होने से बचाना जीव मात्र के कल्याण केलिए जरूरी है. उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं जिन्हें समाज के अन्य समस्याओं की भी चिंता रहती है. भाजपा कार्यकर्ता देश केलिए जीता और मरता है.

 

बालमुकुंद सहाय ने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण के बिना विकसित भारत का संकल्प अधूरा होगा. बताया कि 5 जून को प्रदेश के सभी शीर्ष,नेता,पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण करेंगे. बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह साहेबगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, कूल्ही, डॉ प्रदीप वर्मा नामकुम के होरहाप और तुपुदाना में रांची महानगर में विधायक सीपी सिंह लालपुर मंडल में,विधायक नवीन जायसवाल अरगोड़ा मंडल में,बालमुकुंद सहाय सुखदेव नगर दक्षिण ,पहाड़ी मंदिर के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

 


 

 
अधिक खबरें
गांडेय में आयोजित रुद्ध महायज्ञ में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,श्रद्धालुओं को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 10:09 PM

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार की रात लगभग 8 बजे गांडेय के पुराना बाजार स्थित नव-निर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 5 दिवसीय रुद्ध महायज्ञ में पहुंचीं.

भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाएं: सीओ
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:58 PM

बकरीद पर्व को लेकर जगन्नाथपुर प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला. बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा के नेतृत्व मे पुलिस निरीक्षक वासुदेव मुंडा जगन्नाथपुर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, जेटेया प्रभारी बाॅस मुंटु व पुलिस बल के जवानो ने फ्लैग मार्च निकाला. यह फ्लैग मार्च जगन्नाथपुर थाने से रहिमाबाद, मौलानानगर से उरावसाई होते हुए जगन्नाथपुर बाजार पहुची पुन: जगन्नाथपुर मुख्य बाजार से मस्जिद रोड़, शिव मंदिर नायक टोला होते हुए मुख्य चौक पहुंचा.

लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जोरों पर, अधिकारी हैं मौन
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:51 PM

घाघरा थाना क्षेत्र के चुन्दरी पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम महुगांव में अवैध पत्थर उत्खनन का मामला प्रकाश में आया है. ना लीज, ना परमिशन अवैध तरीके से पेड़ पौधों को काटकर बेचा गया व लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जारी है. जिससे राज्य सरकार को रोजाना लाखों रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है.

अंजुमन मुस्लिम नोवामुंडी का चुनाव सम्पन्न, फिरोज खान चौथी बार बने सदर
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:42 PM

अंजुमन मुस्लिम नोवामुंडी के चुनाव में फिरोज खान चौथी बार सदर बने. परवेज आलम को हरा कर फिरोज खान को 530 वोट मिला और परवेज़ अलम को 400 वोट मिला, कुतुबुद्दीन खान उर्फ बबलू खान तीसरी बार सेक्रेटरी बने. मो यूसुफ़ को हरा कर, कुतुबुद्दीन खान को भी 530 वोट मिला और मो यूसुफ़ को 400 वोट मिला. मोo सबरुल्लाह अब्दुल अमीन नायब सदर बने , मोo यासीन, मोo शमशाद, नायब सेक्रेटरी बन, तनवीर अख्तर बने केशियर, अब्दुल रकीब बने नायब केशियर.

पुलिस और बाल कल्याण समिति ने रुकवाया नाबालिग का विवाह
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:34 PM

सिमडेगा के गरजा पंचायत में एक नाबालिग बच्ची की शादी की गुप्त सूचना मिलने के बाद छोटानागपुर कल्याण निकेतन, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुहिम चलाकर नाबालिक का विवाह को रोका और बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया.