Monday, Jun 9 2025 | Time 02:55 Hrs(IST)
झारखंड » हजारीबाग


भाजपा ने आयोजित किया हजारीबाग लोकसभा स्तरीय कामकाजी बैठक, शामिल हुए संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद समेत कई गणमान्य

सेवा क्षेत्र के विस्तार का मिला है मौका, आप साथ दें, आपके मान- सम्मान में कमी नहीं करूंगा और सिद्दत से क्षेत्र की विकास संग जनसेवा करूंगा- मनीष जायसवाल
भाजपा ने आयोजित किया हजारीबाग लोकसभा स्तरीय कामकाजी बैठक, शामिल हुए संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद समेत कई गणमान्य
फ़लक शमीम/न्यूज़ 11 भारत,

 

हजारीबाग/डेस्क: आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर भाजपा द्वारा हजारीबाग स्थित पैराडाइज रिसॉर्ट में आयोजित हजारीबाग लोकसभा स्तरीय कामकाजी बैठक का आयोजन मंगलवार को हुआ. जिसमें मुख्य रूप में भाजपा झारखण्ड प्रदेश के संगठन महामंत्र कर्मवीर सिंह, भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल, बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी शशिभूषण मेहता, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के संयोजक सह पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, सह- संयोजक रणंजय कुमार उर्फ़ कुंटु बाबू, संगठन के जिला सह- प्रभारी अशोक उपाध्याय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, हजारीबाग के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, रामगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, हजारीबाग के पूर्व जिला प्रो. के.पी. शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, नारायण चंद्र भौमिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता के.पी. ओझा, सांवरमल अग्रवाल, बटेश्वर प्रसाद मेहता, हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ के जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता सहित अन्य गणमान्य नेता शामिल हुए और मां भारती भारत माता और भाजपा के आदर्श पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया. जिसके बाद राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का सभी ने खड़े होकर सामूहिक गायन किया. सभी आगंतुक अतिथियों का मंच पर पुष्पगुच्छ भेंटकर और अंग- वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया .

 

मौके पर उपस्थित हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्यगण, लोकसभा कोर कमिटी के सदस्यगण, लोकसभा के सभी विधानसभा के कोर कमिटी के सदस्यगण, लोकसभा के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के भाजपा संगठन के पदाधिकारीगण, लोकसभा और पांचों विधानसभा क्षेत्र के सभी विस्तारकगण और भाजपा के प्रमुख वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह बैठक का विषय प्रवेश कराते हुए कहा की लोकसभा चुनाव को लेकर बनाए गए चुनाव संचालन समिति, विधानसभा स्तर की कोर कमिटी, सभी विस्तारक, भाजपा संगठन और दायित्वों कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें जिम्मेदारियां का एहसास कराया और कई प्रसंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जागृत करते हुए कहा कि हर पांच वर्ष पर चुनाव का महापर्व आता है जो देश का दिशा और दशा तय करता है. कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह चुनाव एक युद्ध है और युद्ध जब भी होता है धर्म और अधर्म के बीच होता है. वर्तमान लोकसभा चुनाव भी धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है. ऐसे में हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता बरकरार रखते हुए मतदाताओं तक पहुंच बनानी है ताकि हम सत्ता पर काबिज रह सके और समाज की व्यवस्था बदलते हुए अंत्योदय के सपने को सरकार कर सके. उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा को 400 पार करना है और इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत बनाना होगा, मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी के घर के दरवाजे खटखटाने होंगे, अधिक से अधिक वोटरों को घर से निकलना होगा तभी हमारा संकल्प सिद्ध हो सकेगा. भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा की कांग्रेस ने 60 सालों तक इस देश में राज किया और जब-जब चुनाव आया मतदाताओं को सिर्फ बरगलाने का काम किया. लेकिन भाजपा शासित मोदी सरकार ने पिछले करीब 10 सालों में हर मोर्चे पर देश समाज और समाज के निम्न तबके के लोगों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जिससे भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को मैदान में डटकर मतदाताओं से संपर्क करना है ताकि हमारी जीत ऐतिहासिक हो सके. बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र में हमारी जीत सुनिश्चित है लेकिन हमें मार्जिन बढ़ने पर ध्यान देना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हम बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे आप सभी भी अपने अपने क्षेत्र में कोई कसर न छोड़ें. बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा की हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र में भाजपा की बयार बह रही है और मनीष जायसवाल की जीत नई रिकॉर्ड दर्ज करेगी. राकेश प्रसाद ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता को सकारात्मक सोच के साथ निष्ठापूर्वक चुनाव में ध्यान देना चाहिए तभी हमारा सपना साकार होगा. प्रो. के.पी.शर्मा ने कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं को ऐसा कार्य करना ऐसा कार्य करना चाहिए की प्रतिद्वंदी चाहे कोई भी हो उसकी जमानत जप्त हो जाए. 

 

शशि भूषण भगत ने कहा कि जो पार्टी ने हम सभी कार्यकर्ता को राष्ट्रीयता और समाज सेवा की प्रेरणा दी उसे आगे बढ़ाने के लिए वर्तमान लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी सक्रियता के साथ सत प्रतिशत समय दें. रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने बूथ मजबूती पर ध्यान देते हुए वोटरों से संपर्क साधने का अपील किया. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हमारा प्रत्याशी कमल फूल है और मैं सिर्फ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में कमल फूल का वाहक हूं. मैंने अपने स्तर से हर प्रयास शुरू कर दिया है और टिकट मिलने के बाद करीब 80% लोकसभा क्षेत्र में दौरा भी कर लिया है. हमारा जनसंपर्क अभियान निर्बाध रूप से जारी रहेगा और हमारी कोशिश होगी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एक-एक जगहों तक पहुंच बनाना. मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि जिस प्रकार आपका भाई और बेटा बनकर हजारीबाग विधानसभा का सेव किया इस प्रकार अपने सेवा क्षेत्र का विस्तार में को कोई कमी नहीं करूंगा और पार्टी कार्यकर्ताओं के मान- सम्मान के साथ, पार्टी के सिद्धांतों पर खरा उतरते हुए सिद्दत से क्षेत्र का विकास एवं जनसेवा करूंगा .

 

बैठक में मंच संचालन लोकसभा क्षेत्र के संयोजक टुन्नु गोप ने किया. स्वागत भाषण हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल को हम रिकॉर्ड मतों से जीत कर दिल्ली भेजें इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और चुनावी दंगल में अपनी प्रतिभा दिखाएं. धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया .

 

कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ,प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ,लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप ,लोक सभा सह प्रभारी अशोक उपाध्याय ,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो , पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, कुंटू बाबू ,अमरदीप यादव, केपी शर्मा द्वारा संबोधन की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केपी ओझा, सांवरमल अग्रवाल ,अशोक यादव ,रणजीत सिन्हा ,शंकर लाल गुप्ता ,अनिल मिश्रा ,अमरदीप यादव,  बटेश्वर मेहता ,हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, देवकी महतो, भैया अभिमन्यु प्रसाद ,गणेश यादव ,डॉ संजय सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, प्रोफेसर संजय सिंह, जिला पदाधिकारी सुनील साहू,  सुमन कुमार, सुनील मेहता ,दामोदर सिंह, रमेश ठाकुर ,राजेश गुप्ता c सहाय, विनोद भगत ,जय नारायण प्रसाद, मूलचंद साहू, रेणुका साहू ,महेंद्र बिहारी, महेश तिग्गा, तनवीर अहमद ,विकास सिन्हा ,प्रकाश मिश्रा  जितेंद्र जैन, टोनी जैन , अमरेंद्र गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल,सुमन सिंह, भोला कुशवाहा ,अखिलेश प्रसाद, दिनेश साहू, संतोष शर्मा ,लक्ष्मी देवी, रंजन सिंह फौजी के अलावे हजारीबाग लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य, विधानसभा कोर कमेटी के सदस्य, लोकसभा संचालन समिति के सदस्य, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ सैकड़ो वरिष्ठ कार्य करता उपस्थित थे .उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई.

 

अधिक खबरें
क्रिकेट खेलने के दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 2:25 PM

हजारीबाग से एक बड़ी खबर सामने आई हैं. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को क्रिकेट खेलने के दौरान चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं.

महिला के गले से सोने की चैन छीनकर बाइक सवार फरार, FIR दर्ज
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 1:01 PM

जिले के बरही थाना क्षेत्र के पटना रोड स्थित नहर रोड से एक महिला के गले से सोने के चेन छीनने की घटना प्रकाश में आया है. घटना संध्या साढ़े आठ बजे रात की बताई जाती है.

आढ़ती गोदाम से 30 बोरा माल और घर का ताला तोड़कर हजारों के समान की हुई चोरी
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 12:24 PM

जिले के बरही थाना क्षेत्र में 30 बोरा माल और घर का ताला तोड़कर हजारों के समान की चोरी का मामला सामने आया हैं. जहां बरही के करियातपुर निवासी रोहित केसरी पिता मुरारी प्रसाद केसरी के आढ़ती गोदाम से 30 बोरा अन्नाज की बोरी और अंशु राज पिता बबलू भगत के घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया.

बसवाटांड़ में बिजली तार के करंट से एक मचान में लगी आग, हजारों का पुवाल जला
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 11:21 AM

बसवाटांड़ में हाईवे के द्वारा रोड से क्रॉस होने के दौरान एलटी तार से संपर्क होने के कारण तार टूट गया जिसके कारण बसवाटांड़ निवासी रामू मुर्मू के मचान में आग लग गया जिससे मचान मे आग लग गई.

अंचलाधिकारी के नेतृत्व में सब्जी विक्रेताओं को बाजार टांड़ किया गया शिफ्ट
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 11:00 AM

जिले के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा मोड, बाजार टांड के पास आए दिन लगातार जाम की स्थिति बनी रहती हैं. इसी क्रम में शुक्रवार शाम एक बस और ट्रक के आमने-सामने आ जाने से कई घंटे तक चौक जाम हो गया.