Monday, Aug 18 2025 | Time 18:14 Hrs(IST)
  • डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़मू में धूमधाम से मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़मू में धूमधाम से मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • ED रांची की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3 02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
  • उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुने जाने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने PM मोदी से की मुलाकात, देखें PHOTOS
  • उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुने जाने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने PM मोदी से की मुलाकात, देखें PHOTOS
  • नामकुम थाना क्षेत्र के राजा उलिहातू स्थित खदान में एक बच्चा डूबा, मौके पर पहुंची NDRF की टीम
  • नामकुम थाना क्षेत्र के राजा उलिहातू स्थित खदान में एक बच्चा डूबा, मौके पर पहुंची NDRF की टीम
  • बिहार में 65 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग ने की सूची की सार्वजनिक घोषणा
  • बिहार में 65 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग ने की सूची की सार्वजनिक घोषणा
  • 4 साल के बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर घर पर बुलाया और ब्लेड से काट डाला गुप्तांग, बीवी पर था अवैध संबंध का शक
  • सुप्रीम कोर्ट से DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, बाबूलाल मरांडी की याचिका खारिज
  • बिहार में राहुल गांधी की वोटर्स अधिकार यात्रा में शामिल होंगे झारखंड कांग्रेस के नेता, कल पहुंचेंगे नवादा
  • बिहार में राहुल गांधी की वोटर्स अधिकार यात्रा में शामिल होंगे झारखंड कांग्रेस के नेता, कल पहुंचेंगे नवादा
  • सीपी राधाकृष्णन भाजपा के लिए खोलेंगे 'दक्षिण के द्वार', भाजपा ने एक तीर से लगाये हैं कई निशाने!
  • सीपी राधाकृष्णन भाजपा के लिए खोलेंगे 'दक्षिण के द्वार', भाजपा ने एक तीर से लगाये हैं कई निशाने!
झारखंड


बीजेपी झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह को पितृशोक, संघ के पूर्व संघचालक थो ध्रुव नारायण

ध्रुव नारायण के निधन पर लगा शोक का तांता
बीजेपी झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह को पितृशोक, संघ के पूर्व संघचालक थो ध्रुव नारायण

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत

पलामू/डेस्क: बीजेपी झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह के पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग संघचालक हमीदगंज निवासी ध्रुव नारायण सिंह का 80 वर्ष की उम्र में आज तड़के 8:00 बजे आरसी केयर लाइफ हॉस्पिटल  डालटेनगंज मे हृदय गति रुकने से निधन हो गया है. सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके देहांत की खबर सुनते ही उनके निवास स्थान हमीरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं सामाजिक राजनीतिक संगठन एवं संघ परिवार के लोगों का दर्शनार्थ एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक  संवेदना व्यक्त करने के लिए आना जाना शुरू हो गया है. श्री सिंह अपने पीछे चार पुत्र पुत्रवधू तीन पुत्री नाती पोता पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए. अंतिम संस्कार 19 अगस्त दिन मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे राजा हरिश्चंद्र घाट मेदिनीनगर में होगा.

शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी प्रेम सिंह पूर्व उपमहापौर मंगल सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह आरएसएस के राजीव रंजन सिंह विभाकर नारायण पांडे विजयनंद पाठक भोला सिंह शिवदीप सिंह शिव कुमार मिश्रा विजय ओझा प्रदीप सिंहा दिलीप तिवारी जितेंद्र सिंह‌ अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह राहुल कुमार अरुण सिंह लूडू खान छोटू सिनहा श्वेताग गर्ग सरवन गुप्ता अविनाश वर्मा दीपक सिंह रोहित पाठक विजय राज गिरीश जोरिहर सतीश कुमार जय दुबे ए बृजेश शुक्ला पिंकू सिंह प्रमोद रंजन अभय सिंह पप्पू जितेंद्र तिवारी मनोहर लाली मुख्तार सिंह मुन्ना सिंह निलेश चंद्र रणजीत मिश्रा नदलाल गुप्ता कृष्ण गुप्ता संजय कुमार पंकज जयसवाल विकास सिंह अजय सिंह किशन मखड़िया मनदीप प्रजापति दीपक तमोली प्रभात गुप्ता सुशील पाठक विश्वजीत पाठक आशीष भारद्वाज कमलेश सिंह दुदान सिंह कन्हैया सिंह जुगल किशोर शिवकुमार बिट्टू सिंह बबलू सिंह इस्कॉन ग्रुप के संजय पांडे अरविंद सिंह विकास सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. स्वर्गीय ध्रुव बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के  लिए लोगों का उनके घर लगातार आने जाने का सिलसिला जारी है.

यह भी पढ़ें: सीपी राधाकृष्णन भाजपा के लिए खोलेंगे 'दक्षिण के द्वार', भाजपा ने एक तीर से लगाये हैं कई निशाने!

 

अधिक खबरें
मनोहरपुर झामुमो प्रखंड कमिटी ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 6:06 PM

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. मनोहरपुर क्षेत्र में भी गमगीन माहौल देखने को मिला. इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की मनोहरपुर प्रखंड कमिटी ने सोमवार

डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़मू में धूमधाम से मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 5:58 PM

डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़मू में 18 अगस्त दिन-सोमवार को छात्र-छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे-धजे विद्यालय पहुंचे, और उन्होंने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

उपायुक्त की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि एवं डीएमएफटी अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 5:37 AM

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष में अनाबद्ध निधि एवं जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) द्वारा प्राप्त निधि से संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

ED रांची की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 5:42 PM

ईडी, रांची ने जबरन वसूली, अवैध रेत खनन, सरकारी काम में बाधा डालने और झारखंड टाइगर ग्रुप के रूप में ज्ञात एक उग्रवादी समूह को संचालित करने से संबंधित एक मामले में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत अंकित राज से संबंधित 3.02 करोड़ रुपये मूल्य की तीस (30) चल / अचल संपत्तियों को 14/08/2025 को अनंतिम रूप से कुर्क किया है. बता दें कि अंकित राज बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बेटे हैं.

ए.के. सिंह कॉलेज के विज्ञान संकाय के सत्र 2025 -29 के लिए मिली विस्तारीकरण की स्वीकृति
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 5:30 PM

पलामू जिला के हुसैनाबाद क्षेत्र अंतर्गत ए. के. सिंह कॉलेज जपला में बीए, बीएससी और बीकॉम तीनों फैकल्टी की पढ़ाई होती है. जिसमें कला और वाणिज्य संकाय का स्थाई मान्यता वर्ष 2013 में ही मिल चुका है. और विज्ञान संकाय का प्रत्येक