Thursday, Jul 17 2025 | Time 00:22 Hrs(IST)
झारखंड


भाजपा का भव्य अभिनंदन सह मिलन कार्यक्रम आज, हजारों समर्थकों के साथ BJP में शामिल होंगे चंपाई सोरेन

प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा होंगे कार्यक्रम में शामिल
भाजपा का भव्य अभिनंदन सह मिलन कार्यक्रम आज, हजारों समर्थकों के साथ BJP में शामिल होंगे चंपाई सोरेन

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में 30 अगस्त आज, दोपहर 2 बजे से प्रदेश भाजपा द्वारा गोलचक्कर मैदान, धुर्वा में भव्य अभिनंदन एवम मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवम असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित प्रदेश के पदाधिकारी, नेतागण शामिल होंगे. 

 



 


रांची के काव्स रेस्टोरेंट में होगी बैठक

बता दें कि इसके पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप काव्स रेस्टोरेंट में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित है जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रमंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी शामिल होंगे. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का मार्गदर्शन होगा.



भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और सांसद दीपक प्रकाश ने उनका स्वागत किया. 



भाजपा के मिलन समारोह और संगठन के बैठक में शामिल होने केो लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी रांची पहुंच गए है. चंपई सोरेन को बेहतर राजनेता बताया. और चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. मुख्यधारा के पार्टी में चंपई सोरेन शामिल हो रहे है. झारखंड में सरकार बनाने का दावा किया है. डबल इंजन की सरकार में राज्य का संपूर्ण विकास होगा.





भाजपा की सांगठनिक बैठक शुरू हो गई है. बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे है. बिहार झारखंड के कई प्रमुख नेताओं की भी उपस्थित रहेगी. सरकार बनाने के लिए तय हो रणनीति रही है.  

 

अधिक खबरें
ई.सी.एल. वार्ड्स के लिए आयोजित प्रतियोगिता में चयनित छात्र पुरस्कृत किये गये
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 11:03 PM

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर, ई.सी.एल. महागामा स्थित सभागार में 30-6-2025 को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में चयनित छात्र राजमहल खनि समूह से उपस्थित सतीश मुरारि, ओ.सी.पी. प्रोजेक्ट आफिसर,तथा पी बर्णवाल, एरिया सेफ्टी ऑफिसर के कर-कमलों द्वारा पुरस्कृत किए गए. यह प्रतियोगिता ई. सी. एल. वार्डस के लिए आयोजित की गई

गुवा के एक भी परिवार को विस्थापित नहीं होने देंगे - जोबा माझी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 10:51 PM

नोवामुंडी प्रखंड के गुवा में सेल प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों को विस्थापित किये जाने के मामले को लेकर बुधवार को सांसद जोबा माझी गुवा पहुंची. सांसद के साथ झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल रहे. यहां पहुंचते ही सांसद विस्थापित ग्रामीणों से मिलने ही जाटा हाटिंग बस्ती पहुंची और उनकी परेशानियों से अवगत हुई. विस्थापित लोगों

यातायात व्यवस्था और वाहनों के आवागमन को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 10:35 PM

राजकीय श्रावणी मेला 2025 के मद्देनजर आज दिनांक 16.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में परिसदन के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने श्रावण मास को लेकर की गई तैयारियों व सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने यातायात व्यवस्था, ड्रॉप गेट, वाहनों के सुचारू आवागमन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया, ताकि यातायात संबंधित असुविधा न हो.

बरवाडीह रेलवे स्टेशन और कॉलोनी में भारी जलजमाव, छतों से टपक रहा पानी, कर्मचारियों की जान जोखिम में!
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 9:11 PM

क्षेत्र में हो रही मूसलधार बारिश ने रेलवे की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है. बरवाडीह रेलवे स्टेशन परिसर में जलजमाव, छतों से पानी टपकना और दीवारों की रिसाव जैसी समस्याएं गहराती जा रही हैं. सबसे चिंताजनक स्थिति एसएम ऑफिस, क्रू लॉबी और रेलवे कॉलोनी की है, जहां पानी से संबंधित समस्याएं कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे

कोडरमा के डोमचांच में वज्रपात से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, खेत में काम करने के दौरान आये थे चपेट में
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 8:55 PM

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियाबर गांव में खेत में काम कर रहे एक पिता व उसकी पुत्री की वज्रपात से दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान घरबारियाबर निवासी 40 वर्षीय बासुदेव साव पिता नारायण साव व उनकी 15 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन