न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार विधानसभा में शून्यकाल को लेकर बड़ा बदलाव किया गया हैं. अब शून्यकाल की सूचनाएं ऑनलाइन माध्यम से ली जाएंगी. विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. शून्यकाल को ऑनलाइन करने की घोषणा पहले ही की गई थी, और पोर्टल में जरूरी परिवर्तन के बाद यह व्यवस्था 23 फरवरी से प्रभावी होगी. इससे पहले विधायकों को शून्यकाल की सूचना देने के लिए सुबह-सुबह कतार में लगना पड़ता था. अब ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से विधायकों को काफी राहत मिलेगी.
सुबह 9 से 10 बजे तक सदस्यों के लिए NEWA पोर्टल पर ‘सेंड’ बटन सक्रिय रहेगा. इसके माध्यम से दी गई शून्यकाल की सूचना ऑनलाइन नोटिस के रूप में विधानसभा पोर्टल पर दिखेगी और अध्यक्ष के समक्ष अनुमोदन के लिए रखी जाएगी. इसके अलावा 19 से 21 फरवरी तक विभिन्न बैचों में विधायकों के निजी सहायकों को इस नई प्रणाली के उपयोग के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.
यह भी पढ़े: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक और पूर्व प्रवक्ता को पार्टी से किया निष्कासित