बंदिशें टूटीं, प्यार जीता, बिहार में किन्नर सुशीला संग युवक ने रचाई शादी

किन्नर के घर पहुंची बारात

बंदिशें टूटीं, प्यार जीता, बिहार में किन्नर सुशीला संग युवक ने रचाई शादी

समाज के ताने, बंदिशें और तमाम चुनौतियों के बावजूद, बेगूसराय जिले के संजात गांव निवासी कलाकार विकास कुमार, ने जन्म से किन्नर रहे सुशीला को अपना जीवन साथी बना लिया है।

बंदिशें टूटीं प्यार जीता बिहार में किन्नर सुशीला संग युवक ने रचाई शादी

बेगूसराय में किन्नर सुशीला संग युवक ने रचाई शादी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
संजय कुमार / बेगूसराय :
बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। समाज के ताने, बंदिशें और तमाम चुनौतियों के बावजूद प्यार ने आखिरकार अपनी मंजिल पा ली। 

पहली नजर में हुआ प्यार 

बेगूसराय जिले के संजात गांव निवासी कलाकार विकास कुमार, ने जन्म से किन्नर रहे सुशीला को अपना जीवन साथी बना लिया है। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत पहली नजर के प्यार से हुई, और देखते ही देखते यह रिश्ता भरोसे और समर्पण में बदल गया।

पांच वर्ष पहले हुई थी कोर्ट मैरेज 

करीब पांच वर्ष पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर, अपने रिश्ते को कानूनी पहचान दी थी। वहीं अब परिवार और समाज की मौजूदगी में, हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूरे विधि विधान से शादी संपन्न हुई।

सात फेरों के साथ लिए फेरे 

सबसे खास बात यह रही कि किन्नर के घर बारात पहुंची, और सात फेरों के साथ दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और हर तरफ इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है किसी पहचान, भेदभाव या सामाजिक बंदिशों का मोहताज नहीं होता।

संबंधित सामग्री

पटना मरीन ड्राइव का बदलेगा लुक : जीविका दीदियों के लिए महिला हाट से लेकर रिवरफ्रंट वॉकवे की सुविधा

बिहार

पटना मरीन ड्राइव का बदलेगा लुक : जीविका दीदियों के लिए महिला हाट से लेकर रिवरफ्रंट वॉकवे की सुविधा

पटना में गंगा किनारे का नजारा आने वाले दिनों में पूरी तरह बदलने वाला है। जेपी गंगा पथ को सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि पर्यटन, रोजगार और शहरी सुविधाओं के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

पटना मेट्रो: मानसून के कारण टला बेली रोड का डायवर्जन, नहीं बंद होगी कोई लेन

बिहार

पटना मेट्रो: मानसून के कारण टला बेली रोड का डायवर्जन, नहीं बंद होगी कोई लेन

बेली रोड पर आज से होने वाला डायवर्जन अब नहीं होगा। मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से एक लेन बंद करने का फैसला लिया गया था, जिसे अब मानसून की वजह से टाल दिया गया है।

गया में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड: कोटक महिंद्रा बैंक के 2 मैनेजर समेत 28 पर FIR

बिहार

गया में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड: कोटक महिंद्रा बैंक के 2 मैनेजर समेत 28 पर FIR

गया शहर के जीबी रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में करीब 3.80 करोड़ रुपये के कथित वाहन लोन घोटाले का मामला सामने आया है।

जमुई में दोस्त संग निकले युवक की संदिग्ध मौत पर सड़क जाम, अस्पताल के बाहर रिश्तेदार पर भी फायरिंग

बिहार

जमुई में दोस्त संग निकले युवक की संदिग्ध मौत पर सड़क जाम, अस्पताल के बाहर रिश्तेदार पर भी फायरिंग

जिले के बरहट थाना क्षेत्र के नुम्मर इलाके के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

Bharat Tiwari Encounter: भरत को लगी थी पांच गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

बिहार

Bharat Tiwari Encounter: भरत को लगी थी पांच गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में परिवार का दावा सही पाया गया। भरत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उन्हें तीन नहीं बल्कि पांच गोलियां मारी गई थी।