घाघरा में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी सहमे, रात्रि गश्ती की लापरवा...

चोरी की घटना

घाघरा में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी सहमे, रात्रि गश्ती की लापरवाही से अपराधियों के हौसले बुलंद

घाघरा प्रखंड मुख्यालय में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं.

घाघरा में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी सहमे रात्रि गश्ती की लापरवाही से अपराधियों के हौसले बुलंद

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा प्रखंड मुख्यालय में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बीती रात ब्लॉक चौक के समीप अज्ञात चोरों ने घर के सामने खड़ी मालवाहक गाड़ी से लाखों रुपये मूल्य का किराना सामान चोरी कर लिया. घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है. 

जानकारी के अनुसार, मंटू साहु की मालवाहक गाड़ी (संख्या– JH01FK 4786) रांची से किराना सामान लेकर शुक्रवार देर शाम घाघरा पहुंची थी. गाड़ी को उनके घर के सामने खड़ा किया गया था, जिसमें लाखों रुपये का सामान लोड था. शनिवार सुबह उठने पर गाड़ी वहां नहीं मिली. गाड़ी सहित  उसमें रखा पूरा किराना सामान गायब था. भुक्तभोगी मंटू साहु ने घाघरा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिल सका था.

लगातार हो रहे चोरी की घटना से व्यापारियों और ग्रामीणों में काफी रोष 
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि लंबे समय से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.
 

संबंधित सामग्री

सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु समग्र कार्ययोजना पर होगा अमल : उपायुक्त

झारखंड

सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु समग्र कार्ययोजना पर होगा अमल : उपायुक्त

राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर पोखरहा और जोड़ के समीप पिछले कुछ समय से लगातार हो रहे भीषण सड़क हादसों और जनहानि को जिला प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है.

भरनो थाना क्षेत्र के डोम्बा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

झारखंड

भरनो थाना क्षेत्र के डोम्बा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भरनो थाना क्षेत्र के डोम्बा गांव में शनिवार की दोपहर को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

भरनो पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

झारखंड

भरनो पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भरनो थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर शनिवार को अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

हुसैनी अहले सुन्नत कमेटी के लोगों ने मुहर्रम पर भाईचारे, शांति और इंसानियत का संदेश दिया 

झारखंड

हुसैनी अहले सुन्नत कमेटी के लोगों ने मुहर्रम पर भाईचारे, शांति और इंसानियत का संदेश दिया 

मुहर्रम सत्य, न्याय, त्याग और मानवता की रक्षा के लिए संघर्ष की प्रेरणा का प्रतीक : रंजना गिरि

डीएलएसए ने चलाया 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान

झारखंड

डीएलएसए ने चलाया 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान

ग्रामीणों को बताए कानूनी अधिकार और नशा के दुष्प्रभाव का दिया जानकारी