मत्स्यगंधा मेला में किन्नर बनकर ठगी कर रही युवती पकड़ी गई, असली किन्नर ने किया खुलासा, वीडियो वायरल

By : News11 Bharat
मत्स्यगंधा मेला में किन्नर बनकर ठगी कर रही युवती पकड़ी गई, असली किन्नर ने किया खुलासा, वीडियो वायरल

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सहरसा जिला मुख्यालय स्थित पटेल मैदान में आयोजित एक माह तक चलने वाले महायोगिनी रक्त काली मत्स्यगंधा मेला में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किन्नर बनकर लोगों से पैसे वसूल रही एक युवती को असली किन्नर ने रंगे हाथ पकड़ लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेला परिसर में एक लड़की लंबे समय से किन्नर का भेष धारण कर श्रद्धालुओं और मेला में आए लोगों से पैसे मांगकर कमाई कर रही थी. इसी दौरान बैजनाथपुर से मेला घूमने आए असली किन्नरों को उस पर शक हुआ. पूछताछ के बाद जब सच्चाई सामने आई तो असली किन्नरों ने उसे पकड़ लिया. घटना के दौरान युवती ने काफी विनती की, जिसके बाद किन्नरों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया. हालांकि, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मेला परिसर और शहर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना दिखाती है कि कुछ लोग कमाई के लिए किस हद तक जाने को तैयार है. वहीं, मेला प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे है कि इतनी बड़ी व्यवस्था के बीच इस तरह की गतिविधियां कैसे चल रही थी. फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है और मेला क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने की मांग की जा रही है.

यह भी पढ़े: मैसेज सही था, जुबान फिसल गई! ट्रोलिंग के बाद हनी सिंह ने मांगी माफी, बोले- ‘भूल-चूक माफ’
 
संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.