पत्नी ने दिए ताने तो रेलवे ट्रैक पर लेटा पति, वीडियो कॉल कर दी आत्महत्या की धमकी

पत्नी ने दिए ताने तो रेलवे ट्रैक पर लेटा पति, वीडियो कॉल कर दी आत्महत्या की धमकी

पत्नी ने दिए ताने तो रेलवे ट्रैक पर लेटा पति वीडियो कॉल कर दी आत्महत्या की धमकी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की कोशिश की. बेरोजगारी और घरेलू कलह से टूट चुके युवक ने मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर रेलखंड पर ट्रेन से कटकर जान देने का फैसला कर लिया. हालांकि, ऐन वक्त पर स्थानीय लोगों की सतर्कता ने उसे नई जिंदगी दे दी.
घटना भगवानपुर ओवरब्रिज के नीचे की बताई जा रही हैं. जानकारी के अनुसार युवक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का निवासी हैं. वह मानसिक रूप से इस कदर टूट चुका था कि रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर लेट गया और ट्रेन आने का इंतजार करने लगा.

पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा- अब ट्रेन से कट जाऊंगा
आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले युवक ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया. कॉल के दौरान वह मोबाइल कैमरे में रेलवे ट्रैक दिखाते हुए यह कहते नजर आया कि वह अब ट्रेन से कटकर जान दे देगा. यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर ट्रैक पर लेटे युवक पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता समझते ही लोग बिना देर किए दौड़े और ट्रेन आने से पहले ही युवक को पकड़कर पटरी से हटा लिया. कुछ ही पलों की देरी होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.

बेरोजगारी और घरेलू तनाव ने तोड़ा हौसला
जान बचने के बाद जब स्थानीय लोगों ने युवक से बातचीत की, तो उसकी पीड़ा सामने आई. युवक ने बताया कि वह लंबे समय से बेरोजगार है और आर्थिक तंगी के कारण पत्नी की अपेक्षाएं पूरी नहीं कर पा रहा. इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते है और उसे ताने सुनने पड़ते हैं. युवक का आरोप है कि मानसिक प्रताड़ना के चलते वह गहरे तनाव में चला गया था.

काउंसलिंग के बाद घर भेजा गया
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को शांत कराया और काफी देर तक समझाया. जीवन की अहमियत बताते हुए उसका हौसला बढ़ाया गया. मानसिक रूप से थोड़ा स्थिर होने के बाद युवक को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया. यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लोग जहां एक ओर युवक की हालत पर चिंता जता रहे हैं. वहीं दूसरी ओर समय रहते उसकी जान बचाने वाले स्थानीय नागरिकों की जमकर सराहना कर रहे हैं. 

यह भी पढ़े: Breaking News: रांची पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के नए प्रभारी अभियंता प्रमुख बने निरंजन कुमार

संबंधित सामग्री

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन

झारखंड

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

देश-विदेश

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

झारखंड

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

झारखंड

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ