मछली पकड़ने के जाल को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिला समेत 8 घायल

By : News11 Bharat
मछली पकड़ने के जाल को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिला समेत 8 घायल

इंद्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
ये खबर बिहार के सहरसा से है, जहां सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहत गांव वार्ड संख्या-14 में मछली पकड़ने के जाल को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस हिंसक झड़प में महिला समेत कुल आठ लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पक्ष का आरोप है कि उनके खेत से मछली पकड़ने वाला जाल चोरी हो गया था. इसको लेकर सुखदेव मुखिया, रामप्रवेश मुखिया और बुच्ची मुखिया पर चोरी का शक जताया गया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले ली. दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया. इस घटना में एक पक्ष से शुभलता देवी, उषा देवी और उर्मिला देवी घायल हुई है जबकि दूसरे पक्ष से बुच्ची मुखिया, मोना देवी, रामप्रवेश मुखिया और मनी देवी गंभीर रूप से जख्मी है. घायलों को पहले सौर बाजार पीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सुखदेव मुखिया ने बताया कि 15 तारीख से ही नाव और जाल गायब होने को लेकर विवाद चल रहा था, जो आज मारपीट में बदल गया. वहीं सौर बाजार थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच जारी है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है. एक मछली पकड़ने के जाल को लेकर हुई इस हिंसक झड़प ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़े: सड़क हादसे में मुख्यालय डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित चार घायल, सभी इलाज के लिए वाराणसी रेफ
 

संबंधित सामग्री

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया 

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत