रिश्वतखोर अफसर पर शिकंजा: पटना में निगरानी ने वेतन आयोग के अवर सचिव को रंगे हाथों दबोचा

निगरानी का एक्शन

रिश्वतखोर अफसर पर शिकंजा: पटना में निगरानी ने वेतन आयोग के अवर सचिव को रंगे हाथों दबोचा

पटना में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। निगरानी विभाग की टीम ने वेतन आयोग के अवर सचिव आमोद मिश्रा को 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

रिश्वतखोर अफसर पर शिकंजा पटना में निगरानी ने वेतन आयोग के अवर सचिव को रंगे हाथों दबोचा

निगरानी ने वेतन आयोग के अवर सचिव को रंगे हाथों दबोचा |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। निगरानी विभाग की टीम ने वेतन आयोग के अवर सचिव आमोद मिश्रा को 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर पटना के पास स्थित वेतन आयोग कार्यालय में हुई है। निगरानी विभाग की टीम ने कार्यालय में ही जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, आमोद मिश्रा मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के वेतन कोषांग शाखा में अवर सचिव के पद पर कार्यरत हैं। 

एरियर के बदले मांगी रिश्वत

खबर मिली है कि, एसबीएम कॉलेज, बिहारशरीफ में उमाशंकर उमरेबी के पिता प्रयोग प्रदर्शक के तौर पर पोस्टेड थे। सेवानिवृत्त होने के बाद एरियर का करीब 17 लाख रुपये का भुगतान लंबित था। इस एरियर भुगतान कराने के एवज में आमोद मिश्रा ने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

निगरानी थाने में दर्ज शिकायत

30 जून को पीड़ित ने मामले की शिकायत निगरानी थाने में दर्ज कराई और बातचीत से संबंधित साक्ष्य भी दिए थे। शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले ही रिश्वत का 10 हजार रुपया ले चुका था, जबकि बाकी 20 हजार रुपये देने के लिए पीड़ित को बुधवार शाम को ऑफिसर्स फ्लैट गर्दनीबाग बुलाया था।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत की पुष्टि होने के बाद निगरानी विभाग ने टीम गठित कर जाल बिछाया। बुधवार शाम को रुपए देने से पहले निगरानी की टीम अलर्ट पर थी। तय योजना के तहत जैसे ही आमोद मिश्रा ने 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर स्वीकार किए, टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 
 

संबंधित सामग्री

जन शताब्दी एक्सप्रेस से 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार

झारखंड

जन शताब्दी एक्सप्रेस से 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पटना-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 7 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें

मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, अवैध हथियार संग वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

बिहार

मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, अवैध हथियार संग वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसरों की बंपर बहाली : इस दिन जारी होगा विज्ञापन, जानें कितनी होगी  सैलरी

बिहार

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसरों की बंपर बहाली : इस दिन जारी होगा विज्ञापन, जानें कितनी होगी सैलरी

बिहार में राज्य सरकार जल्द ही नए डिग्री कॉलेजों में करीब 4000 संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति करने की तैयारी में है।

कर्नाटक में पत्थर की खदान में चट्टान गिरी, बिहार के 7 मजदूरों की गई जान, सीएम सम्राट ने जताया दुख

बिहार

कर्नाटक में पत्थर की खदान में चट्टान गिरी, बिहार के 7 मजदूरों की गई जान, सीएम सम्राट ने जताया दुख

कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ तालुक इलाके में गुरुवार सुबह पत्थर खदान में 40 फीट ऊंचाई से चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत हो गई।

बिहार में सांवले रंग की भेंट चढ़ी युवती, शादी के लिए 10 बार रिजेक्ट फिर...

बिहार

बिहार में सांवले रंग की भेंट चढ़ी युवती, शादी के लिए 10 बार रिजेक्ट फिर...

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां शादी के लिए बार-बार रिश्ता ठुकराए जाने से मानसिक तनाव में चल रही एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।