रवि कुमार/न्यूज11 भारत
वैशाली/डेस्क: वैशाली जिले के के हाजीपुर और बिदुपुर के सीमावर्ती क्षेत्र सैदपुर गणेश में आचार संहिता को लेकर किए जा रहे जांच के दौरान पुलिस और कार सवार लोगों के बीच झड़प हो गई.इस दौरान सीआरपीएफ के एक जवान ने एक दंपति की पिटाई कर दी.घटनास्थल करीब 15 मिनट तक रणक्षेत्र में तब्दील रहा.पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने लाठीचार्ज भी किया.इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार सवार दंपति की पिटाई की जा रही है.इस बारे में एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सीआरपीएफ जवान और मजिस्ट्रेट के साथ दुर्व्यवहार किया गया था.उन्होंने यह भी कहा कि सीआरपीएफ जवान की राइफल छीनने का प्रयास किया गया था.इसी मामले में ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.कार में एक महिला और दो पुरुष सवार थे. वहीं पुलिस जवान के साथ दुर्व्यवहार करते और पुलिस जवान की लाठी बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
यह भी पढ़ें: सहरसा के सोनवर्षा कचहरी स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, किशोर झुलसा