ऑपरेशन नारकोस के तहत गया जंक्शन पर 8 किलो गांजा बरामद, कीमत चार लाख रुपये

ऑपरेशन नारकोस के तहत गया जंक्शन पर 8 किलो गांजा बरामद, कीमत चार लाख रुपये

ऑपरेशन नारकोस के तहत गया जंक्शन पर 8 किलो गांजा बरामद कीमत चार लाख रुपये

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गया/डेस्क:  पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्ट गया द्वारा ऑपरेशन नारकोस के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है. आज रेसुब गया, जीआरपी गया एवं सीपीडीएस गया की संयुक्त टीम ने गया रेलवे प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर निगरानी के दौरान 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है.

रेसुब पोस्ट गया के अनुसार, उप निरीक्षक जावेद इकबाल के नेतृत्व में टीम प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी. इसी दौरान सुबह करीब 8:30 बजे हावड़ा छोर, किलोमीटर संख्या 469/20 के पास एक लावारिस बैग पड़ा मिला. आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया. बैग से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा की तीव्र गंध आने पर वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गया टाउन राकेश कुमार की उपस्थिति में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बैग की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद जप्त गांजा को लिखित शिकायत के साथ जीआरपी गया को सुपुर्द किया गया. जीआरपी गया द्वारा कांड संख्या 32/2026, दिनांक 05.02.26 के तहत धारा 08/20(b)(ii)(B) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: कुख्यात अपराधकर्मी पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार ने किया आत्मसमर्पण, 5 आरोपी भी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा