रेलवे हॉस्पिटल रोड पर तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर, 4 युवक घायल, 1 की हालत गंभीर

रेलवे हॉस्पिटल रोड पर तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर, 4 युवक घायल, 1 की हालत गंभीर

रेलवे हॉस्पिटल रोड पर तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर 4 युवक घायल 1 की हालत गंभीर

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नगर थाना क्षेत्र के रेलवे हॉस्पिटल रोड में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार युवक जख्मी हो गए, इसमें से एक की स्थिति गंभीर बतायी गयी है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई और सभी सवार सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने पास से गुजर रहे रेलवे के एंबुलेंस को रोक सभी जख्मी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थी, जिस कारण यह हादसा हुआ. हालांकि अब तक जख्मी युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी. सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस जख्मी युवकों की पहचान कर रही है.

यह भी पढ़े: Republic Day 2026: रांची में धूमधाम से मनाया जा रहा 77वां गणतंत्र दिवस, शहरभर में देशभक्ति का माहौल
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त