दरभंगा में अंगूर से भरा ट्रक नदी में गिरा, ग्रामीणों में मची होड़

दरभंगा में अंगूर से भरा ट्रक नदी में गिरा, ग्रामीणों में मची होड़

दरभंगा में अंगूर से भरा ट्रक नदी में गिरा ग्रामीणों में मची होड़

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
दरभंगा जिले के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरबेल पुल के समीप आज गुरुवार को एक अंगूर लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरा. हादसे के बाद ट्रक में लदा भारी मात्रा में अंगूर पानी में बहकर चारों ओर बिखर गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते नदी और उसके किनारों पर अंगूर ही अंगूर नजर आने लगा. इसके बाद कई लोग पानी में उतरकर अंगूर निकालने लगे और अपने साथ ले जाते दिखाई दिए. इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी अंगूर लेने के लिए नदी में उतर गए, जिससे कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

यह भी पढ़े: लखीसराय में खेत में फसल कटवा रहे रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त