ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर, एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर, एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत 

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
रोहतास जिले में बीती मध्य रात्रि को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत खडा़री इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप की है और हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक अलग-अलग परिवार के बताए जाते है. जिनकी पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के भगवलिया गांव निवासी 25 वर्षीय सरोज कुमार बैठा एवं महेंद्र पासवान के रूप में हुई है. वहीं महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर 
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीती रात एक टेंपो में सवार कुल आठ लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर सासाराम की तरफ लौट रहे थे, तभी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर हीं दो लोगों की मौत हो गई और कुल छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल 
वहीं घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर कुछ स्थानीय लोग पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए समाजसेवी रंजीत पटेल ने पुलिस को सूचित करते हुए घायलों को तुरंत अपने निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जिससे कई घायलों की जान बचाई जा सकी. हालांकि इस क्रम में एक महिला ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

कई घायलों की स्थिति गंभीर
चिकित्सक के अनुसार हादसे में घायल कुल पांच लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है तथा कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलते हीं घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं तथा मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. साथ हीं मौके पर पहुंची पुलिस तीनों शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है.

यश भी पढ़े: नवगछिया में सिपाही पर घातक हमला, ट्रेन स्टेशन पर लहूलुहान हालत में मिला
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त