न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: वैशाली जिले के गोरौल-बेलसर मार्ग के भटौलीया गांव के निकट सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वही उसका साथी बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसका वीडियो CCTV में कैद हो गया. मृतक की पहचान बेलसर थाना के उफरौल गांव निवासी मो. फहीम का 14 वर्षीय पुत्र मो फैयाज के रूप में किया गया है. वही जख्मी मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरा गांव निवासी मो आलिम का 18 वर्षीय पुत्र फैज के रूप में किया गया है. घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक वाइक से अपने सम्बन्धी जख्मी फैज के साथ उफरौल से गोरौल चौक पर समान खरीदने के लिये आया था. जब समान खरीदकर वापस जा रहा था तो एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे सड़क पर ही वह दोनों गिर पड़े. स्थानीय लोगो ने दोनों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां पर चिकित्सको ने एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे को अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर किया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्प्ताल पहुंचे.
वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
संबंधित सामग्री
तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित
कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये
गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.
पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे
सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन
तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.
मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा
वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.