बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र का चौथा दिन सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: 
राज्यपाल के अभिभाषण पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जवाब आने के बाद बिहार विधानसभा के सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई. कल शुक्रवार को शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन हैं.


मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से भी भरपूर मदद मिल रही है. 2024 और 2025 में विशेष आर्थिक पैकेज बिहार को मिला है. बजट में मखाना बोर्ड के गठन का भी फैसला लिया गया. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए सीएम ने सभी को हाथ उठाने के लिए कहा, यहां तक कि उन्होंने विपक्ष को भी कहा कि आप लोग भी क्यों नहीं हाथ उठा रहे हैं.


तेजस्वी यादव अनुपस्थित

तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति में राजद की तरफ से आज सर्वजीत बोल रहे हैं. सर्वजीत ने कहा सम्राट चौधरी के पिता ने सम्राट नाम रखा था लेकिन मीडिया के लोगों ने बुलडोजर बाबा नाम रख दिया है. उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि ''हम लोगों को पता था कि जब आपको प्रचंड बहुमत मिलेगा, तो दलित के बेटे को बोलने नहीं देंगे."


राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा शुरू हो गई है, जिसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना संबोधन शुरू किया. सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले चुनाव जीतकर आए सभी विधायकों को बधाई दी. उन्होंने उन सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया जो राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल हुए और कहा कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया हैं.


कृषि, रोजगार और ऊर्जा क्षेत्र के लक्ष्य

नीतीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 में कृषि रोड मैप बनाकर काम किया जा रहा हैं. इसके परिणामस्वरूप, राज्य में मछली का उत्पादन ढाई गुना से अधिक हो गया है और बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया हैं. ऊर्जा क्षेत्र में उन्होंने कहा कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है और लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. रोजगार के मोर्चे पर सीएम ने दावा किया कि 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है और अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा.


नरेंद्र नारायण यादव को  निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज सदन को नया उपाध्यक्ष मिल गया है. मधेपुरा जिले के आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से आठवीं बार विधायक बने नरेंद्र नारायण यादव को सर्वसम्मति से निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया. वह इस सत्र के लिए प्रोटेम स्पीकर की भूमिका भी निभा रहे थे. उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी नए विधायकों को बधाई दी और बिहार के विकास पर अपनी सरकार का पक्ष रखा.


शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना

सीएम ने कहा कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया हैं. उन्होंने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से 2 लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले अस्पतालों में जहां प्रतिदिन 1 या 2 मरीज आते थे, अब स्थिति बदल चुकी हैं. राज्य में 27 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि PMCH को 5,400 बेड का और IGIMS में 3,000 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा हैं. आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि बिहार में कहीं से भी पटना पहुंचने का 6 घंटे का लक्ष्य था, जो अब घटकर 5 घंटे में पूरा हो गया हैं.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच चुके हैं. उनके साथ मंत्री विजय चौधरी और विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार भी दिखे. थोड़ी देर में विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने वाली हैं.


बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन हैं. जदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव को 18वीं विधानसभा का उपाध्यक्ष निर्विरोध बनना तय हैं. बुधवार को उन्होंने इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था, जिसके बाद आज उनके चयन की औपचारिक घोषणा की गई. नरेंद्र नारायण यादव पहले भी 17वीं विधानसभा में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने जा चुके हैं. वर्तमान विधानसभा में उन्हें सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी.

आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा निर्धारित हैं. चर्चा के उपरांत धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा. वहीं, बिहार विधान परिषद में भी राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत वाद-विवाद और सरकार की ओर से जवाब प्रस्तुत किया जाएगा.

यह भी पढ़े: वैशाली में SP सिंघला कंपनी में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

संबंधित सामग्री

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.

शौच के लिए घर से निकले युवक की हत्या, आरा बक्सर फोरलेन को लोगों ने किया जाम 

बिहार

शौच के लिए घर से निकले युवक की हत्या, आरा बक्सर फोरलेन को लोगों ने किया जाम 

भोजपुर जिले के आरा में शौच के लिए घर से निकले एक यूवक की निर्मम हत्या कर दी गई। 

BRICS समिट में भी

देश-विदेश

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS 2026 समिट में PM मोदी ने किया 'TROIKA' का जिक्र, विश्व की राजनीति में क्यों चर्चा में है 'RIC' संवाद ?