बिहार विधानमंडल बजट सत्र का चौथा दिन आज, सदन की कार्यवाही शुरू

बिहार विधानमंडल बजट सत्र का चौथा दिन आज, सदन की कार्यवाही शुरू

बिहार विधानमंडल बजट सत्र का चौथा दिन आज सदन की कार्यवाही शुरू 

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: 
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी हैं.


सहरसा विधायक ने स्वास्थ्य खर्च को लेकर उठाया सवाल 

बिहार विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आज चर्चा हुई. सहरसा के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने सवाल उठाया कि बिहार में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च केवल 701 रुपये है, जबकि पड़ोसी राज्यों में यह खर्च ज्यादा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में यह 1014 रुपये और पश्चिम बंगाल में 1346 रुपये है. उन्होंने पूछा कि बिहार में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि कब होगी.स्वास्थ्य मंत्री विजय चौधरी ने जवाब में कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने बताया कि बिहार में IMR (इंफेंट मोर्टैलिटी रेट) में भी काफी कमी आई है. मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में सजग है और आम लोगों की स्वास्थ्य संबंधी चिंता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.


राबड़ी देवी का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप 

झारखंड की राजनीति में आज विधानसभा में राबड़ी देवी ने सरकार पर तीखे आरोप लगाए. विपक्ष के सदस्यों के साथ विधानपरिषद में राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार और बीजेपी पर सीधे हमला किया और कहा कि “हम लोग चुनाव जीत चुके थे, लेकिन हमारा वोट चोरी किया गया. नीतीश और बीजेपी करोड़ों रुपए खर्च करके विधायकों को खरीदते है और फिर विपक्ष पर आरोप लगाते है. महाराष्ट्र में क्या हुआ, यह सब लोगों ने देखा है.” राबड़ी देवी विपक्ष के सदस्यों के साथ विधानपरिषद में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश सरकार किसानों की समस्याओं को हल करने के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रही है. उनका आरोप है कि सरकार केवल दिखावे के लिए मुद्दों पर चर्चा करती है, जबकि वास्तविक कदम उठाने की कोई पहल नहीं करती.


बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जहां विधायी और वित्तीय मुद्दों पर गहन चर्चा की उम्मीद की जा रही है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की नजर आज की कार्यवाही पर टिकी हुई है. सदन की शुरुआत पहले सत्र में प्रश्नोत्तर काल से होगी. इस दौरान विधायक विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल उठाएंगे, जिनका संबंधित मंत्री सदन में जवाब देंगे. माना जा रहा है कि जनहित और विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरा जा सकता है.

आज के एजेंडे में वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा. आज 6 फरवरी को पेश किए गए बजट में किए गए प्रावधानों पर सदन में चर्चा होगी. विपक्ष द्वारा बजट के विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठाने और सरकार से स्पष्टीकरण मांगने की संभावना है. उधर, बिहार विधान परिषद में भी आज महत्वपूर्ण कार्यसूची तय है. परिषद में अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पर सामान्य वाद-विवाद किया जाएगा.

यह भी पढ़े: बजट सत्र के बीच आज होगी बिहार कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर नजर

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर