शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में कल देर शाम आपस में ही दो गुटों में गोली बारी की घटना हुई है. जिसमें तीन लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है. जिनमें एक पक्ष के दो लोगों का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है. विपिन यादव और छोटू यादव का इलाज यहां किया जा रहा है. घायल का कहना है कि गेहूं पटवन कर घर आ रहे थे इसी दरमियान घर के पास कुंदन यादव और टुनटुन यादव गाली देने लगे. जिसको लेकर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा. इसी क्रम में कुंदन यादव और टुनटुन यादव हथियार लेकर आ गया और गोली चल दिया. जिसमें विपिन यादव और छोटू कुमार को पैर में गोली लगी है. वही दोनों घायल का इलाज यहां पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है. वही दोनों घायलों को सुरक्षा देने के लिए तीन जवान बाराहाट थाना से यहां तैनात किए गए हैं. घायलों के सुरक्षा के लिए तीनों को यहां लगाया गया है. ऐसे में पुलिस की सुरक्षा कितनी मुस्तैद है समझा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: छपरा में दिनदहाड़े हथियार के बल पर आभूषण दुकान से लूट की घटना को अपराधियों ने दिया अंजाम