न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार कैडर के तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया हैं. गृह विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी करते हुए उनकी सेवाएं गृह मंत्रालय, भारत सरकार को सौंप दी हैं. सूचना के अनुसार, डीआईजी आशीष भारती, स्वप्ना गौतम मेश्राम और समादेष्टा गौरव मंगला अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर काम करेंगे. इनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से संबंधित प्रशासनिक और कानून व्यवस्था के मामलों में उनकी विशेषज्ञता का लाभ लिया जाएगा.
यह भी पढ़े: पटना में बैट्री कारोबारी की कार से लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात