अजीत कुमार/न्यूज11 भारत
कैमूर/डेस्क: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में रात्रि में वार्ड नंबर 11 व 12 में 8 से 10 बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. पीड़ित रिंकू देवी ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, महंगे कपड़े, गैस सिलेंडर और अनाज की चोरी की है.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला मोहनिया डीएसपी कई पुलिस बल जांच में जुटे
कुदरा के लोग डरे और भयभीत
इस घटना से कुदरा के लोग काफी डरे और भयभीत महसूस कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि कुछ घंटे घर का ताला बंद होने के बाद रेकी कर चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना कर ली जा रही है. कांड संख्या दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के चलते चोरों का मनोबल पूरी तरह बढ़ा हुआ है.
कई घरों को बनाया गया निशाना
मेहरून मिशा, आसमा खातून, नंदू कुमार और चंद्रभान सिंह के घर में भी चोरी की घटना की गई है. लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और सुरक्षा की गुहार लगाई है.
पीड़ित परिवार ने पुलिस को आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार पुलिस ग्रस्त करती है फिर भी लगातार कुदरा में चोरी होती चली जा रही है अब तक नहीं हुआ खुलासा.
वही पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने बेटी के शादी के लिए रखे थे गाने सब सामान चोरों ने चुरा कर ले गया वहीं थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही हूं.
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुदरा थाना अंतर्गत चोरी की घटना हुई है जांच की जा रही है जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी
यह भी पढ़ें: नर्सिंग कॉलेज की चार-पांच छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती