दानापुर में दिनदहाड़े चोरी, घर का दरवाजा तोड़ लाखों के सामान पर हाथ किया साफ

दानापुर में दिनदहाड़े चोरी, घर का दरवाजा तोड़ लाखों के सामान पर हाथ किया साफ

दानापुर में दिनदहाड़े चोरी घर का दरवाजा तोड़ लाखों के सामान पर हाथ किया साफ

राजू राज/न्यूज11  भारत

दानापुर/डेस्क:  पटना दानापुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित हथियाखाना मोड़ (देवला नर्सिंग होम के पश्चिम) में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक घर का दरवाजा तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया. घटना 18 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है.पीड़ित अधिवक्ता रवि शंकर घोष ने दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह वर्तमान में अपने ससुराल चायपुर (थाना–गर्दनीबाग) में रह रहे हैं. घटना के समय उनका घर बंद था. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने पश्चिम दिशा के दरवाजे को तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखे सामान को बिखेरते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया. वही चोर इन्वर्टर, माइक्रोटेक कंपनी की बैटरी, एलईडी टीवी, इंडियन कंपनी का खाली सिलेंडर (14 किलोग्राम) समेत अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए.

पीड़ित के अनुसार इससे पहले भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है, जिसकी शिकायत संबंधित थाने में दर्ज है. जहाँ पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: भागलपुर: ₹1500 के विवाद में युवक की हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त