शीतला मंदिर भगदड़ हादसे की जांच में जुटा न्यास पर्षद. 20 पर केस, 5 पंडा गिरफ्तार

By : News11 Bharat
शीतला मंदिर भगदड़ हादसे की जांच में जुटा न्यास पर्षद. 20 पर केस, 5 पंडा गिरफ्तार

हर्ष कुमार/न्यूज11  भारत 

नालंदा/डेस्क:  नालंदा जिले के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में हुए हादसे को लेकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन आज मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली.दौरे के दौरान प्रो. रणबीर नंदन ने मंदिर परिसर में हुए हादसे को बड़ी चूक का नतीजा बताया. उन्होंने कहा कि बिहार शरीफ का शीतला मंदिर धार्मिक न्यास में पंजीकृत नहीं है, इसके बावजूद न्यास पर्षद की निगरानी की जिम्मेदारी बनती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर प्रबंधन को लेकर जल्द ही ठोस निर्णय लिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की बड़ी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.“यह घटना कहीं न कहीं बड़ी लापरवाही का परिणाम है. मंदिर के प्रबंधन को लेकर हम आवश्यक निर्णय लेंगे, जिससे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.”वहीं, घटना के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है.

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने देर रात छापेमारी कर पांच पंडाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में कुल 20 लोगों को नामजद किया गया है.ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए.पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. स्थिति यह है कि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं और गांव में तनाव बना हुआ है.सवाल अभी भी बना हुआ है कि शीतला मंदिर में घटित भगदड़ में जिम्मेवार कौन है. प्रशासन या पंडा कमिटी.

यह भी पढ़ें: मुंगेर में जागरूकता अभियान का कोई असर नहीं, शिक्षित लोग भी साइबर ठगों के प्रलोभन के हो रहे शिकार

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.