सहरसा में RJD नेता के पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सहरसा में RJD नेता के पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

घर से परिसर में ही पाया गया मृत, पुलिस कर रही जांच

सहरसा में rjd नेता के पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत इलाके में मचा हड़कंप

इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत

सहरसा/डेस्क: सहरसा. जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के ढाब गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब RJD नेता सुरेन्द्र यादव के पुत्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ. मृतक की पहचान प्रीतम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रात में भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे. सुबह जब मृतक की मां पानी लेने ट्यूबवेल के पास गईं, तो उन्होंने देखा कि प्रीतम अचेत अवस्था में जमीन पर गिरा पड़ा है. आनन-फानन में परिजन उसे अनुमंडल अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि युवक का शव संदिग्ध स्थिति में उसके आवासीय परिसर से बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर कर रहा था वसूली, दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त