सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और सांसद रविशंकर प्रसाद न...

सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और सांसद रविशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और सांसद रविशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया. सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और सांसद रविशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.

इस अवसर पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना साहिब सांसद खेल महोत्सव का आज बहुत ही प्रभावी उद्घाटन हुआ. ये प्रधानमंत्री की अगुवाई में एक बहुत ही लोकप्रिय योजना साबित हो रही है. जिसके अंतर्गत लोकसभा सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न खेलों का आयोजन करते है ताकि नई प्रतिभा को अवसर मिलें. आज के उद्घाटन सत्र में मूलत: पांच खेल फुटबॉल, कबड्डी, ताइकांडो, योगा और बास्केटबॉल में लगभग हजारों छात्र - छात्राओं ने भाग लिया. छोटे - छोटे बच्चियां भी योगा में जिस उत्साह से अभ्यास किया वह बहुत ही प्रभावी क्षण था. सांसद खेल महोत्सव में युवा प्रतिभागियों के साथ ही उनके माता-पिता का उत्साह अभिनंदनीय है. 

पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज केंद्र सरकार की खेल नीति को प्रभावी रूप देने के कारण बच्चियां बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर रही है और कुश्ती में भी अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर रही है. पिछले कुछ वर्षों में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन कॉमनवेल्थ, ओलांपिंग, एशियन्स गेम्स सभो में बहुत ही अच्छा रहा. जिस उत्साह से बच्चे इसमें भाग ले रहे है इससे बच्चे और बच्चियां के प्रतिभा को नया अवसर मिलेगा ताकि वे और ऊंचाई प्राप्त करेंगे. मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया व सांसद खेल महोत्सव जैसे पहल से खेल और छोटे-छोटे शहरों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा हैं. सांसद रविशंकर प्रसाद और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बास्केटबॉल खेल में गोल कर खेल का शुभारम्भ किया.

सांसद खेल महोत्सव में युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी और अन्य खेल संगठनो के पदाधिकारी भी उपस्थित थे. 

यह सांसद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर 2025 को होगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे और पाटलिपुत्र खेल परिसर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व विधानपरिषद के सदस्य नंदकिशोर यादव, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, महापौर सीता साहू , उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे और प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे.

ये भी पढ़ें- निर्वाचन संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शिक्षाविदों के साथ की बैठक

 

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए