न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन आयोजित करने जा रही हैं. यह रैली विशेष मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में हैं. जानकारी के अनुसार, बिहार कांग्रेस ने भी इस रैली में सक्रिय भागीदारी की तैयारी कर रखी हैं. पार्टी ने प्रत्येक जिला अध्यक्ष को 5000 लोगों को दिल्ली रैली में लाने का लक्ष्य दिया हैं. इसके लिए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने 40 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. बिहार कांग्रेस के नेता राजेश राम ने कहा कि बिहार चुनाव में SIR के कारण युवा और पिछड़े-दलित वोट प्रभावित हुए थे.
यह भी पढ़े: जदयू प्रदेश कार्यालय में आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत