शेरघाटी में मजदूर का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

By : News11 Bharat
शेरघाटी में मजदूर का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
शेरघाटी थाना क्षेत्र के नगर परिषद स्थित वार्ड नंबर 5 समोद बीघा सीमा क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह 28 वर्षीय मजदूर श्यामा मांझी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान योगापुर निवासी कुलेश्वर मांझी के पुत्र श्यामा मांझी के रूप में हुई है. वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था.

परिजनों के अनुसार श्यामा मांझी रोज की तरह बुधवार सुबह करीब सात बजे घर से ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए निकला था, जहां वह ट्रैक्टर पर ईंट लोड करने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करता था. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. गुरुवार सुबह सूचना मिली कि उसका शव समोद बीघा गांव जाने वाली सड़क किनारे पड़ा है.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पुलिस के मुताबिक मृतक की पीठ पर टायर के निशान पाए गए है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि भट्ठे से लौटने के दौरान घाघर नदी के पास ट्रैक्टर से गिरने के बाद ट्रैक्टर उस पर चढ़ गया. आसपास के लोगों में चर्चा है कि ट्रैक्टर पर सवार चालक व मजदूर नशे में थे. घटना के बाद चालक घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय शव को सड़क किनारे फेंक कर ट्रैक्टर उसके मालिक व्यास सिंह के घर छोड़कर फरार हो गया.

एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फिलहाल ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि चालक की तलाश जारी है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. इधर घटना से आक्रोशित परिजनों ने करीब डेढ़ घंटे तक शव उठाने से इनकार कर दिया. काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया के अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. मृतक की पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. श्यामा मांझी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़े: कैमूर में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
 

संबंधित सामग्री

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.