बोधगया मैराथन का भव्य शुभारंभ, 15 देशों के 1500 धावकों ने लगाई दौड़

बोधगया मैराथन का भव्य शुभारंभ, 15 देशों के 1500 धावकों ने लगाई दौड़

बोधगया मैराथन का भव्य शुभारंभ 15 देशों के 1500 धावकों ने लगाई दौड़

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

बोधगया/डेस्क:  अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी बोधगया स्थित कालचक्र मैदान से रविवार को बोधगया मैराथन का भव्य आयोजन किया गया. मैराथन को विधिवत झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें विश्व के 15 देशों से आए करीब 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

इस मैराथन में धावकों के लिए 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई थीं. देश-विदेश से आए धावकों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

मैराथन के शुभारंभ से पूर्व प्रतिभागियों और आयोजकों ने बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध से शांति, स्वास्थ्य और सफल आयोजन की कामना की.

आयोजकों ने बताया कि बोधगया मैराथन का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बोधगया को अंतरराष्ट्रीय खेल और पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करना है. आयोजन के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी.

यह भी पढ़ें: भागलपुर पहुंचे बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, आम बजट को बताया विकासोन्मुख

संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

देश-विदेश

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी