अभिषेक राज/न्यूज11 भारत
गया जी/डेस्क: गया जी जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदर बैरागी में अगस्त 2025 में हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्तों को डेल्हा थाना पुलिस और डीआईयूआई टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी मामले की जानकारी
इस संबंध में मंगलवार को डेल्हा थाना परिसर में नगर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डेल्हा थाना अंतर्गत अंदर बैरागी इलाके में आपसी वर्चस्व और अवैध कारोबार को लेकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्त विक्की और वकील मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
फरार चल रहे थे अपराधी
नगर पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दोनों अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहे थे. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व स्वयं धर्मेंद्र भारती कर रहे थे. टीम में डेल्हा थाना प्रभारी एवं डीआईयूआई की टीम शामिल थी. लगातार कड़ी मेहनत और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को यह सफलता मिली.
50-50 हजार रुपये के इनामी अपराधी गिरफ्तार
धर्मेंद्र भारती ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त 50-50 हजार रुपये के इनामी अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों पूर्व में जेल भी जा चुके हैं और क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों के कारण दहशत का माहौल बना रखा था. पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में फिलहाल शांति है. वहीं, इस कांड में संलिप्त अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: UAE से T20 वर्ल्ड कप खेलेंगे कोठी के शोएब, इमामगंज में जश्न का माहौल