जम्मू-तवी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी का आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, RPF गया की त्वरित कार्रवाई

जम्मू-तवी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी का आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, RPF गया की त्वरित कार्रवाई

जम्मू-तवी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी का आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार rpf गया की त्वरित कार्रवाई

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया ने बड़ी सफलता हासिल की है. ट्रेन संख्या 13152 डाउन जम्मू-तवी–कोलकाता एक्सप्रेस पर गया यार्ड के किमी संख्या 471/20 के पास पत्थरबाजी करने वाले आरोपी को महज 08 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.

घटना के संबंध में ट्रेन की मार्गरक्षण पार्टी इंचार्ज प्र.आ. बृज भूषण मिश्रा के शिकायत पत्र पर आरपीएफ गया में कांड संख्या 69/26 अंतर्गत रेलवे अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव एवं अपराध आसूचना शाखा के निरीक्षक चंदन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई.

मुखबिर की सूचना, घटना के वीडियो फुटेज, स्कोर्ट पार्टी द्वारा बताए गए हुलिया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोहम्मद आरिफ उर्फ अमन (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में आकर चलती ट्रेन पर कई बार पत्थर मारने की बात स्वीकार की.

गिरफ्तार अभियुक्त को समय से माननीय रेलवे न्यायालय, गया के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ठंड से राहत के लिए रेलवे आरओएच विभाग का सराहनीय प्रयास, जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

संबंधित सामग्री

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

झारखंड

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

हरकत में आए अधिकारी, डीपीएम ने टीम के साथ खम्भिया गांव पहुंचकर की जांच

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी पवन कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, सत्यपाल सिंह, लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

पांडरा में  वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

झारखंड

पांडरा में वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

पांड़्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं, तभी हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार