संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्माण दिवस के रूप में सदाकत आश्रम में मनाई गई

By : Ark Sahuliyar
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्माण दिवस के रूप में सदाकत आश्रम में मनाई गई

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में भारत के संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्माण दिवस के रूप में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष  राजेश राम ने की. इस अवसर पर राजेश राम के नेतृत्व  में कांग्रेसजनों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश राम ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक समानता, न्याय, शिक्षा और मानव गरिमा के सबसे बड़े हिमायती थे. आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने और देश में सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं. उन्होंने हमें लोकतंत्र का वह आधार दिया है, जिस पर आज भारत खड़ा है.

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक उदाहरण है.  बाबा साहेब ने भारत के संविधान में न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थान दिया, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उम्मीद की किरण जगाई. उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से अपील की कि वे डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग—समानता, बंधुत्व और न्याय को अपनी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सर्वोपरि रखें.

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता,ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू, पूर्व विधायक अनिल कुमार, सौरभ सिन्हा, वैद्यनाथ शर्मा, अरविन्द लाल रजक, नदीम अख्तर अंसारी, चिन्मय कृति सिंह, अमरजीत कुमार, सुनील कुमार सुमन, विजय कुमार, अमित विक्रम के अलावे अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पटना से दिल्ली के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.