नालंदा में बढ़ता अपराध: टेंट संचालक भोसु यादव 25 नवंबर से लापता, परिजनों ने थाने का किया घेराव 

By : Admin
नालंदा में बढ़ता अपराध: टेंट संचालक भोसु यादव 25 नवंबर से लापता, परिजनों ने थाने का किया घेराव 

हर्ष कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नालंदा जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद सम्राट चौधरी के सख्त निर्देशों के बावजूद हालात सुधरते नहीं दिख रहे. ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारहाट मोहल्ले का है, जहां टेंट व्यवसायी भोसु यादव 25 नवंबर से रहस्यमयी तरीके से गायब हैं.

परिजनों के अनुसार, भोसु यादव 25 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे. चिंतित परिवारवालों ने उसी दिन थाने में लिखित शिकायत भी दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. पुलिस की इसी लापरवाही से नाराज़ परिजनों ने गुरुवार को सोहसराय थाना का घेराव किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की. परिवार का कहना है कि भोसु यादव की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिस वजह से उन्हें अनहोनी या अपहरण की आशंका सताने लगी हैं.

स्थानीय लोगों ने भी इलाके में बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं. दबाव बढ़ने पर पुलिस ने परिजनों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी हैं. फिलहाल पुलिस भोसु यादव की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन लगातार बढ़ते अपराधों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़े: मोकामा से रहस्यमय तरीके से लापता सचिवालय कर्मी का बेटा, चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

संबंधित सामग्री

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती मरीजों के लिए करीब तीन महीने से भोजन की व्यवस्था बंद रहने का मामला सामने आया है। 

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

राज्य सरकार की सहभागिता से धनबाद समेत कई जगहों पर कोयले की चोरी हो रही है - निशिकांत दुबे

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है