लैंड फॉर जॉब मामले पर दिया तीखा बयान, राजद विधायक अनीता महतो ने RSS को 'काला अंग्रेज' बताया

लैंड फॉर जॉब मामले पर दिया तीखा बयान, राजद विधायक अनीता महतो ने RSS को 'काला अंग्रेज' बताया

लैंड फॉर जॉब मामले पर दिया तीखा बयान राजद विधायक अनीता महतो ने rss को काला अंग्रेज बताया

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले के वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दलकी विधायक अनीता महतो ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला है. बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता महतो ने नवादा के सर्किट हाउस में आरएसएस को 'काला अंग्रेज' करार दिया.

उन्होंने 'लैंड फॉर जॉब' मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित परिवार के सदस्यों पर आरोप तय होने को आरएसएस द्वारा रची गई एक पूर्वनियोजित साजिश बताया. विधायक महतो ने कहा कि यह सब पहले से योजनाबद्ध है और 'काले अंग्रेज' आरएसएस द्वारा ही यह षड्यंत्र रचा जा रहा है.

अनीता महतो ने आरोप लगाया कि आरएसएस ने प्रदेश से लेकर गांव-गांव तक बरगद की तरह अपनी जड़ें जमा ली है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि जनता एक दिन इन्हें उखाड़ फेंकेगी. उन्होंने आरएसएस का इतिहास पढ़ने की सलाह देते हुए इसे 'हकीकत' बताया.

कोर्ट के फैसले पर पूर्ण विश्वास जताते हुए विधायक ने कहा कि उनके नेता लालू प्रसाद यादव और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को जल्द ही क्लीन चिट मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस पीछे से 'रस्सी खींच रहा है' और प्रधानमंत्री भी ऐसे राजनीतिक फैलाव कर रहे हैं, लेकिन जागरूक जनता सब समझ रही है और जल्द ही इसका जवाब मिलेगा. यह बयान बिहार की राजनीति में आरएसएस-भाजपा और राजद के बीच चल रही तनातनी को और बढ़ा सकता है. अनीता महतो वर्तमान में वारसलीगंज से राजद की विधायक है.

यह भी पढ़े: नवादा में फर्जी लोन दिलाने वाले साइबर ठग गिरफ्तार, 9 मोबाइल और नकदी बरामद
 
संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए