सशस्त्र सीमा बल

नक्सल प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र में एसएसबी-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, अवैध राइफल बरामद

नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं गया पुलिस की ओर से चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी।<br/><br/>

By : Rani Thakur
नक्सल प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र में एसएसबी-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, अवैध राइफल बरामद

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राहुल कुमार /  शेरघाटी :
 नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं गया पुलिस की ओर से चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी। सोहैल थाना क्षेत्र के नावा गांव के पहाड़ी इलाके में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 7.62 एमएम की एक अवैध देशी मजल लोडिंग राइफल बरामद की। बरामदगी के बाद पूरे इलाके में घंटों तक व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना मिलने पर 29वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट कुणाल के निर्देश पर डी-समवाय सलैया के निरीक्षक (सामान्य) अनुज कुमार पाठक के नेतृत्व में एसएसबी एवं सोहैल थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने नावा गांव के पहाड़ी एवं जंगल से घिरे संवेदनशील क्षेत्र में अभियान चलाते हुए संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान जवानों को झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई 7.62 एमएम की एक देशी मजल लोडिंग राइफल मिली। हथियार मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर हर संभावित स्थान की बारीकी से जांच की। हालांकि अभियान में कोई संदिग्ध व्यक्ति हाथ नहीं लगा और न ही अन्य हथियार या विस्फोटक बरामद हुए।

बरामद राइफल को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोहैल थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किसका है, इसे कब और किस उद्देश्य से वहां छिपाया गया था तथा इसके पीछे किसी उग्रवादी या आपराधिक गिरोह का हाथ तो नहीं है।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि गया जिले के पहाड़ी एवं संवेदनशील इलाकों में अवैध हथियारों की बरामदगी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस या सुरक्षा बलों को देने की अपील की गई है।
 

संबंधित सामग्री

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

एसपी के निर्देश पर छापामारी, 6 चोरी की बाइक और 285 लीटर महुआ शराब जब्त

एसपी के निर्देश पर छापामारी, 6 चोरी की बाइक और 285 लीटर महुआ शराब जब्त

चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम अंबातरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापामारी के दौरान छह मोटरसाइकिल और करीब 295 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया है.

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।