800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

Smuggler arrested with 800 liters of foreign liquo

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

मुंगेर में शराब तस्करी के एक बड़े मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार पुलिस महकमे में हड़कंप

दिवाकर कुमार/न्यूज11 भारत
मुंगेर/डेस्क:
मुंगेर में शराब तस्करी के एक बड़े मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर दोबारा पकड़ लिया. इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

दरअसल, मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-333बी पर बनौदा के समीप एक ट्रक को रोककर जांच की थी. तलाशी के दौरान ट्रक में तिरपाल के नीचे छिपाकर रखे गए 93 कार्टून विदेशी शराब बरामद किए गए. बरामद शराब में 4418 पीस बोतल और टेट्रा पैक शामिल थे, जिसकी मात्रा करीब 800 लीटर बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र के वालसर गांव निवासी दो तस्करों मो. सोनू और मो. मज्जम को गिरफ्तार किया था. 

बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए दो चौकीदारों की निगरानी में कोर्ट ले जाया जा रहा था. बताया जाता है कि एसपी कार्यालय स्थित नाफिस शाखा में फोटो खिंचवाने के बाद जैसे ही दोनों आरोपियों को कोर्ट ले जाया जा रहा था, तभी दोनों ने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और अलग-अलग दिशा में भागने लगे. अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. तत्काल चौकीदारों और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों का पीछा किया. काफी दूर तक खदेड़ने के बाद मो. सोनू को पकड़ लिया गया, लेकिन मो. मज्जम पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. 

अब इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि इतने बड़े शराब तस्करी मामले के आरोपियों को केवल दो चौकीदारों के भरोसे कोर्ट भेजना बड़ी लापरवाही है. इस  मामले में पुलिस अधीक्षक, सैयद इमरान मसूद ने बताया कोर्ट में उपस्थापन के लिए ले जाने के दौरान दोनों शराब तस्करों ने हथकड़ी से हाथ निकाल कर भागने का प्रयास किया. पुलिस ने मो. सोनू को पकड़ लिया है, जबकि मो. मज्जम फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.'

यह भी पढ़ें: पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

संबंधित सामग्री

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

झारखंड

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

बिहार

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविध

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

बिहार

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रिची पाण्डेय ने एहतियातन महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है.

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

बिहार

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 24 जून 2026 को राजद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड की पीड़िता से अस्पताल में म

गंगा में डूबीं चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां, चार के शव बरामद; एक की तलाश जारी

बिहार

गंगा में डूबीं चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां, चार के शव बरामद; एक की तलाश जारी

बुधवार को मुंगेर जिले के श्यामपुर बकचपरा गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. स्नान करने गई चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां गंगा की तेज धारा में डूब गईं.