सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 40 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

अमित कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जालसाजी कर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश मुखिया के रूप में हुई है, जो सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिमंडल का रहने वाला है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से महाराष्ट्र पुलिस के DGP के नाम से बना फर्जी आई कार्ड समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए है. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने मुजफ्फरपुर जिले के औराई निवासी सुधीर साहनी से कारखाने में टेंडर दिलाने के नाम पर लगभग 40 लाख रुपये की ठगी की थी. पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके घर से एक लैपटॉप, करीब 16 मोबाइल फोन, नेपाली और भारतीय सिम कार्ड तथा लाखों रुपये नकद बरामद किए गए है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने और किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है.

यह भी पढ़े: फुलवारी शरीफ में आक्रोश के बीच पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, कहा- दोषियों को मिले कड़ी सजा

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त