शेरघाटी: नाजायज तरीके से ले जाई जा रहीं सात गायें बरामद, चालक-खलासी हिरासत में

शेरघाटी: नाजायज तरीके से ले जाई जा रहीं सात गायें बरामद, चालक-खलासी हिरासत में

शेरघाटी नाजायज तरीके से ले जाई जा रहीं सात गायें बरामद चालक-खलासी हिरासत में

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  शेरघाटी  थाना से  कुछ ही दूरी पर शनिवार को बजरंग दल के सदस्यों ने एक पिकअप वैन से सात गायों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान वाहन के चालक और खलासी को भी मौके पर ही पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. खबर के अनुसार बजरंग दल के सदस्यों को संदेह हुआ कि पिकअप वैन में मवेशियों को ले जाया जा रहा है. तत्पश्चात वाहन को रोककर जांच की गई, जिससे सात गाय बरामद हुईं. इसके बाद सभी मवेशियों को थाना लाकर सुपुर्द किया गया.

थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि बजरंग दल के सदस्यों द्वारा पकड़ी गई पिकअप वैन से सात गायों को शेरघाटी थाना को सुपुर्द किया गया है. चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश के पुत्र निशांत कुमार ने विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

देश-विदेश

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी