शेरघाटी: डाक पार्सल वैन से 1479 लीटर विदेशी शराब व स्प्रिट बरामद

शेरघाटी: डाक पार्सल वैन से 1479 लीटर विदेशी शराब व स्प्रिट बरामद

शेरघाटी डाक पार्सल वैन से 1479 लीटर विदेशी शराब व स्प्रिट बरामद

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक पार्सल वैन की आड़ में लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. यह कार्रवाई बहेरा थाना गेट के सामने की गई, जहां पुलिस ने पिकअप डाक पार्सल वैन (Reg No. JH02BJ 7135) को रोककर तलाशी ली.

तलाशी के दौरान वाहन के कंटेनर से विभिन्न ब्रांड की 1359 लीटर विदेशी शराब तथा 120 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद की गई. मौके से चालक संदीप कुमार (33 वर्ष), पिता – कमल राय एवं उपचालक धर्मजीत कुमार (30 वर्ष), पिता – रविन्द्र साव, दोनों निवासी जाफरपुर थाना दानापुर जिला पटना को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के अनुसार होली के अवसर पर राजधानी पटना में खपाने के उद्देश्य से डाक पार्सल वैन की आड़ में शराब की खेप लाई जा रही थी. गिरफ्तार चालक संदीप कुमार के विरुद्ध मनेर, कलेर एवं चरही (हजारीबाग) थाना में पूर्व से ही अवैध शराब के मामले दर्ज हैं.
थानाध्यक्ष  रवि रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी: हथियारबंद डकैतों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर में की डकैती

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त