राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
शेरघाटी/डेस्क: गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बहेरा थाना पुलिस ने थाना गेट के सामने मुख्य मार्ग पर एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार कंटेनर ट्रक संख्या BR02GA-6224 को रोककर चालक शत्रुध्न मांझी (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता स्व. मंगर मांझी, निवासी बिजूपुर थाना महकार तथा उपचालक अजीत कुमार (उम्र करीब 24 वर्ष), पिता राजेश राम, निवासी कुलवाहवरा थाना अतरी, दोनों जिला गया, से पूछताछ की गई. इसके बाद विधिवत तलाशी ली गई.
तलाशी के दौरान जब कंटेनर खोला गया तो ड्राइवर सीट के ऊपर पीछे की ओर बनाए गए गुप्त तहखाने में विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के कार्टन छिपाकर रखे मिले. बरामद शराब पर “For Sale in Uttar Pradesh Only” अंकित पाया गया.
बरामद शराब में मास्टर ब्लेंडर सिग्नेचर प्रीमियर ग्रेन व्हिस्की (180 एमएल) के 12 कार्टन (576 बोतल), 8 PM गोल्ड पॉकेट पैक (180 एमएल) के 25 कार्टन (1200 बोतल), आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की (180 एमएल) के 57 कार्टन (2736 बोतल) तथा ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की (180 एमएल) के 45 कार्टन (2160 टेट्रा पैक) शामिल हैं. कुल मिलाकर 1200.960 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है.
थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि शराब की खेप को गुप्त तहखाना बनाकर तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है.
यह भी पढ़ें: फुलवारीशरीफ में रहस्यमयी तरीके से हॉस्टल से गिर कर छात्रा की मौत, पुलिस जांच में जुटी