कमाल उद्दीन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बाढ़ में बीती देर रात बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया. अथमलगोला थाना क्षेत्र के मेउरा फुलेलपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से कई वाहन आपस में टकरा गए.
इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए बख्तियारपुर पीएससी में भर्ती कराया गया है. एक मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों और घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़े: लैंड फॉर जॉब मामले पर दिया तीखा बयान, राजद विधायक अनीता महतो ने RSS को 'काला अंग्रेज' बताया