न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बड़ी खबर बगहा से है जहां गणतंत्र दिवस से पहले संदिग्ध गतिविधियों की आशंका को लेकर भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई. इंडो नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. नेपाल बोर्डर से आने वाले लोगों को गहन तलाशी चल रही है. पैदल आने जाने वालों का भी रिकॉर्ड रखा जा रहा है. वही डॉग स्कावर्ड की टीम के सहारे आने जाने वाले वाहनों की तलाशी चल रही है. नेपाल से जुड़े जंगली और नदी के रास्तों पर भी 24 घंटे निगरानी का निर्देश दिया गया है. खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट है.
यह भी पढ़े: भागलपुर में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हिंसा और बमबाजी, 4 गंभीर रूप से घायल