मोकामा से रहस्यमय तरीके से लापता सचिवालय कर्मी का बेटा, चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

By : Admin
मोकामा से रहस्यमय तरीके से लापता सचिवालय कर्मी का बेटा, चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
चार दिनों से लापता झारखंड सचिवालय के कर्मचारी विनय कुमार के बेटे अमृत शेखर सिन्हा का अब तक कोई पता नहीं चल पाया हैं. युवक के गायब होने से परिवार में कोहराम मचा हैं. अमृत, मोकामा के चिंतामणिचक मोहल्ले का मूल निवासी है और वर्तमान में पूरा परिवार रांची में रहता हैं.

अमृत की शादी 30 नवंबर को जमुई में तय थी, जिसके लिए वह परिवार के साथ मोकामा आया हुआ था. लेकिन 24 नवंबर की शाम वह अचानक मोकामा बाजार से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. उसका मोबाइल फोन भी उसी समय से बंद हैं. अमृत के अचानक लापता होने से शादी की सारी तैयारियां रोक दी गई हैं. घर में मातम का माहौल है और परिजनों की हालत बेहद खराब बताई जा रही हैं. सूचना मिलते ही मोकामा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही हैं. हालांकि अब तक कोई ठोस जानकारी या सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया हैं.

यह भी पढ़े: छपरा: जमीनी विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
 
संबंधित सामग्री

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती मरीजों के लिए करीब तीन महीने से भोजन की व्यवस्था बंद रहने का मामला सामने आया है। 

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

राज्य सरकार की सहभागिता से धनबाद समेत कई जगहों पर कोयले की चोरी हो रही है - निशिकांत दुबे