सारण में बड़ा एक्शन: दारोगा मोहित कुमार 9 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

सारण में बड़ा एक्शन: दारोगा मोहित कुमार 9 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

सारण में निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरीगंज के दारोगा को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।शिकायत सत्यापन के बाद बिछाए गए ट्रैप में आरोपी निजी आवास से पकड़ा गया ।

सारण में बड़ा एक्शन दारोगा मोहित कुमार 9 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

दारोगा मोहित कुमार 9 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

सारण / छपरा / पवन कुमार सिंह :  सारण जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने डोरीगंज थाना क्षेत्र में तैनात एक दारोगा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दारोगा की पहचान एसआई मोहित कुमार के रुप में की गई । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहित कुमार के खिलाफ एक मामले में राहत दिलाने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। निगरानी ब्यूरो ने पहले शिकायत का सत्यापन किया और उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया।

हाईलाइट्स - 

  • सारण के डोरीगंज थाना क्षेत्र में दारोगा गिरफ्तार
  • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया
  • निगरानी ब्यूरो ने सत्यापन के बाद बिछाया था ट्रैप
  • निजी आवास से हुई कार्रवाई

निजी आवास से हुई गिरफ्तारी

बुधवार सुबह करीब 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय टीम ने दफ्तरपुर पेट्रोल पंप के समीप स्थित उनके निजी आवास पर छापा मारा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से घात लगाए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान निगरानी टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। बताया जा रहा है कि टीम पहले से ही आसपास मौजूद थी और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रही थी। लेन-देन होते ही टीम सक्रिय हुई और गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

पटना ले जाकर पूछताछ जारी

 डोरीगंज थानाध्यक्ष राज शेखर ने दारोगा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि, यह कार्रवाई किस विशेष मामले में की गई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एसआई को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम अपने साथ पटना ले गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी। खबर लिखने तक मिली जानकारी के अनुसार अभी आरोपी को पटना ले जाकर पूछताछ जारी की जा रही है। अपडेट जारी.... 

इसे भी पढ़ें - खुशखबरी ! बिहार में 4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार

संबंधित सामग्री

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

राजनीति

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

भाजपा नेता नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे और पश्चिम बंगाल के चाकुलिया के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Bihar PNB CSP Loot: पीएनबी के सीएसपी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, 2.07 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

बिहार

Bihar PNB CSP Loot: पीएनबी के सीएसपी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, 2.07 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

इमामगंज थाना क्षेत्र के पकारडीह में वारदात, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही अपराधियों की पहचान

पटना में सनसनी: पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

क्राइम

पटना में सनसनी: पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पटना में पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है, मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आसाम दौरे के दौरान जेडीयू विधायकों की हेमंत सोरेन से खास मुलाकात,  ऋतुराज, रुहेल रंजन और चेतन आनंद ने साझा की तस्वीर

राजनीति

आसाम दौरे के दौरान जेडीयू विधायकों की हेमंत सोरेन से खास मुलाकात, ऋतुराज, रुहेल रंजन और चेतन आनंद ने साझा की तस्वीर

आसाम दौरे के दौरान जेडीयू के तीन विधायकों ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद इस मुलाकात को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है।

जिस मां ने दिया जीवन...उसी ने चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी का किया सौदा, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार

जिस मां ने दिया जीवन...उसी ने चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी का किया सौदा, जानें क्या है पूरा मामला

मुजफ्फरपुर में पैसों के लिए मां ने अपनी ही बेटी को ऑर्केस्ट्रा में बेचने की कोशिश की। विरोध करने पर मासूम को चलती ऑटो से नीचे फेंका। भीड़ ने कलयुगी मां को दबोचा पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी।