समस्तीपुर: लापता पूर्व वार्ड सदस्य के पुत्र की लाश मिलने से सनसनी, विरोध में सड़क जाम

समस्तीपुर: लापता पूर्व वार्ड सदस्य के पुत्र की लाश मिलने से सनसनी, विरोध में सड़क जाम

समस्तीपुर लापता पूर्व वार्ड सदस्य के पुत्र की लाश मिलने से सनसनी विरोध में सड़क जाम

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत 

समस्तीपुर: जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के मरांची उजागर पंचायत के वार्ड संख्या 09 के पूर्व वार्ड सदस्य के पुत्र की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान शंकर साह के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि राकेश 30 मार्च की देर शाम से लापता था. लापता युवक की मोटर साइकिल और कपड़ा भारद्वाज कालेज सकरपुरा हसनपुर रोड के निकट बांसवाड़ी से पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया था इसके बाद आसपास के क्षेत्र के लोग एवं पुलिस प्रशासन राकेश कुमार की बरामदगी को लेकर खोजबीन करते रहे, लेकिन राकेश कुमार का कुछ पता नहीं चला.

पुन: अहले सुबह से परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के साथ भारद्वाज कालेज के इर्द गिर्द खोजबीन करते रहे. इसी क्रम में दिन के तकरीबन 2:30 बजे के आसपास रजवा रोड निरंकारी भवन से इमली चौक  बायपास के रास्ते में एक बाउंड्रीवाल के भीतर से राकेश कुमार का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया. बताया जाता है कि अपराधियों ने राकेश के पेट में चाकू गोदकर एवं गर्दन को धारदार हथियार से बुरी तरह से काट दिया है.

शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. वहीं घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने हसनपुर बाजार के सुभाष चौक एवं गांधी चौक को घंटों जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जाम स्थल पर पहुंचे हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल एवं पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर जाम को समाप्त किया गया. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा. इस बीभत्स घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: सासाराम: पति की हत्या के बाद पत्नी की जहर खाने से मौत, दो बच्चे इलाजरत

संबंधित सामग्री

मनेर में मंत्री के समधियाना पर हमला: फायरिंग और तलवारबाजी में 3 घायल

बिहार

मनेर में मंत्री के समधियाना पर हमला: फायरिंग और तलवारबाजी में 3 घायल

कटिहार रेल डिवीजन का रिकॉर्ड प्रदर्शन, डीआरएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार

कटिहार रेल डिवीजन का रिकॉर्ड प्रदर्शन, डीआरएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दरभंगा में दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसाय से लूट, 2 करोड़ की संपत्ति लेकर फरार हो गए अपराधी

बिहार

दरभंगा में दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसाय से लूट, 2 करोड़ की संपत्ति लेकर फरार हो गए अपराधी

बिहार में स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव: 6 अप्रैल से सभी सरकारी विद्यालय मॉर्निंग शिफ्ट में

बिहार

बिहार में स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव: 6 अप्रैल से सभी सरकारी विद्यालय मॉर्निंग शिफ्ट में

BSEB का बड़ा फैसला: इंटरमीडिएट स्पेशल व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

बिहार

BSEB का बड़ा फैसला: इंटरमीडिएट स्पेशल व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन तिथि बढ़ी