समस्तीपुर: आपसी विवाद लिया हिंसक रूप, झगड़े के दौरान युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

By : News11 Bharat
समस्तीपुर: आपसी विवाद लिया हिंसक रूप, झगड़े के दौरान युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोगलानी चक गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शुक्रवार की रात हुए झगड़े के दौरान एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया. अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस आपसी विवाद के कारणों की जांच कर रही है  इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में नशे के कारोबार में नहीं आयी है कमी, लम्बे समय से बदस्तूर जारी है यह काला कोरोबार

संबंधित सामग्री

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया 

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत