मुहर्रम को लेकर पटना में रूट परिवर्तन, 26-27 जून को इन रास्तों में रहेगी नो एंट्री

मुहर्रम पर पटना में रूट परिवर्तन

मुहर्रम को लेकर पटना में रूट परिवर्तन, 26-27 जून को इन रास्तों में रहेगी नो एंट्री

मुहर्रम को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट परिवर्तन किया गया है। यह बदलाव 26 और 27 जून के लिए होगा।

मुहर्रम को लेकर पटना में रूट परिवर्तन 26-27 जून को इन रास्तों में रहेगी नो एंट्री

महर्रम पर पटना में रूट डायवर्जन |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मुहर्रम को लेकर पटना पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने सुरक्षा एवं सुचारू यातायात के लिए कड़ी तैयारी की है। इस कड़ी में 26 और 27 जून को शहर में ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए अशोक राजपथ और अनीसाबाद इलाके सहित कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

अशोक राजपथ पर वाहनों की नो-एंट्री

  • ताजिया जुलूस के दौरान करगिल चौक से अशोक राजपथ होते हुए पटना सिटी की तरफ जाने वाले सभी वाहनों पर पूरी तरह नो एंट्री रहेगी।

वैकल्पिक रूट: इन वाहनों को करगिल चौक से बाकरगंज मोड़, रामगुलाम चौक, एग्जीबिशन रोड, चिरैयाटांड़ पुल और ओल्ड बाइपास होते हुए पटना सिटी जाना होगा। इसके अलावा वाहन चालक जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) का इस्तेमाल कर भी पटना सिटी जा सकते हैं।

पूरी तरह रोक लगाई गई है

पटना सिटी से वापसी रूट: पटना सिटी से गांधी मैदान की तरफ आने वाले वाहन भी अशोक राजपथ पर नहीं चल सकेंगे। इन्हें पटना सिटी चौक मोड़ से अगमकुआं, ओल्ड बाइपास या गायघाट पुल के नीचे से बिस्कोमान गोलंबर होकर गांधी मैदान या पटना जंक्शन की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

इन रूटों पर रहेगा प्रतिबंध

बारीपथ से जुड़े कई छोटे रास्तों जैसे जीपीएम रोड, मखनिया कुआं, खजांची रोड, सब्जीबाग रोड, रमना रोड और गांधी चौराहा से किसी भी वाहन को अशोक राजपथ पर आने की अनुमति नहीं मिलेगी।

इन रूटों पर भारी वाहनों के लिए विशेष निर्देश

  • नौबतपुर से एम्स-फुलवारीशरीफ-अनीसाबाद मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहन बंद रहेंगे।
  • जीरो माइल से फुलवारीशरीफ आने वाले भारी वाहनों को बैलदारीचक, बिहटा-सरमेरा पथ, नौबतपुर और विक्रम होते हुए डाइवर्ट कर दिया जाएगा। 
  • जीरो माइल से पश्चिम से पटना शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरा प्रतिबंध रहेगा।

संबंधित सामग्री

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! बिहार के इस रूट में डबल लाइन बनकर तैयार, इस दिन से शुरू होने जा रही सेवा

बिहार

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! बिहार के इस रूट में डबल लाइन बनकर तैयार, इस दिन से शुरू होने जा रही सेवा

पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया-मझौलिया रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसका अंतिम निरीक्षण कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) द्वारा 3 जुलाई को होगा।

मुहर्रम पर बिहार के इस शहर में नहीं बजा सकेंगे डीजे, धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर भी लगा बैन

बिहार

मुहर्रम पर बिहार के इस शहर में नहीं बजा सकेंगे डीजे, धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर भी लगा बैन

शेरघाटी में मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी प्रकार के धारदार हथियारों के प्रदर्शन, लहराना अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन की भी अनुमति नहीं होगी।

भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार सामने आया सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान , कहा -

बिहार

भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार सामने आया सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान , कहा - 'सच्चाई की पड़ताल..'

बिहार से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में आज (25 जून) बिहार के CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

अब जंगल में होगी हाईटेक निगरानी, बिहार के VTR में बाघ-तेंदुए पर नजर रखेगी ये तकनीक

बिहार

अब जंगल में होगी हाईटेक निगरानी, बिहार के VTR में बाघ-तेंदुए पर नजर रखेगी ये तकनीक

बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में वन्यजीवों की सुरक्षा और निगरानी के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। इस कड़ी में यहां अत्याधुनिक AI-आधारित स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे

शिक्षकों के लिए खुशखबरी!  बिहार में ऑनलाइन ट्रांसफर का रास्ता साफ, जानें पूरी डिटेल

बिहार

शिक्षकों के लिए खुशखबरी! बिहार में ऑनलाइन ट्रांसफर का रास्ता साफ, जानें पूरी डिटेल

बिहार सरकार ने बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 को मंजूरी दे दी है। अब शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होगा।